सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PNB ग्राहकों के लिए बुरी खबर! 10 नवंबर के बाद बंद हो जाएंगे ये अकाउंट, तुरंत निपटाएं जरूरी काम

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:15 PM (IST)

पंजाब नेशनल बैंक उन खातों को बंद करने जा रहा है जो पिछले तीन साल से निष्क्रिय हैं और जिनका ...और पढ़ें

PNB ग्राहकों के लिए बुरी खबर! 10 नवंबर के बाद बंद हो जाएंगे ये अकाउंट, तुरंत निपटाएं जरूरी काम

PNB ग्राहकों के लिए बुरी खबर! 10 नवंबर के बाद बंद हो जाएंगे ये अकाउंट, तुरंत निपटाएं जरूरी काम

HighLights

  1. तीन साल से निष्क्रिय, शून्य बैलेंस खाते बंद होंगे।

  2. पीएनबी ने 10 नवंबर 2026 तक का समय दिया।

  3. खाता सक्रिय करने के लिए केवाईसी पूरी करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। बैंक ने उन ग्राहकों के लिए एक जरूरी नोटिस भेजा है जिन्होंने पिछले तीन साल से अपने खाते का इस्तेमाल नहीं किया है, साथ ही जिनका बैंक बैलेंस भी तीन साल जीरो है। बैंक के हिसाब से ये कदम खातों के गलत इस्तेमाल को रोकने और सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए उठाया गया है। आइए जानते हैं बैंक ने नोटिस में क्या-क्या कहा।

किन खातों पर गिरेगी गाज?

बैंक की ओर से दिए गए नोटिस के हिसाब से उन खातों को बंद कर दिया जाएगा जिनमें 30 सितंबर 2026 तक पिछले 3 साल या उससे ज्यादा समय से कोई भी ग्राहक-प्रेरित ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है और जिन खातों का बैंक बैलेंस जीरो है। ऐसे में बैंक उन सभी लोगों को 10 नवंबर 2026 तक का समय दिया है, ताकी वो तब तक खाते को फिर से एक्टिव कर लें।

क्या कदम उठाना होगा?

अगर आप चाहते हैं कि आपका खाता बंद न हो, तो आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा:

केवाईसी (KYC) पूरी करें: अपने खाते को दोबारा चालू (Active) कराने के लिए आपको अपनी होम ब्रांच में जाकर केवाईसी (KYC) से जुड़े दस्तावेज जमा करने होंगे।

ब्रांच में करें संपर्क: बैंक जाने से पहले अपनी ब्रांच में फोन करके यह जरूर पता कर लें कि आपको कौन-कौन से दस्तावेज साथ ले जाने हैं, ताकि बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। साथ ही यह भी कंफर्म कर लें कि आपका खाता इस दायरे में आता है या नहीं।

बैंक ऐसे करेगा मदद

अगर आपके मन में खाते से जुड़ी कोई और भी समस्या है तो आप बैंक के टोल-फ्री नंबर (1800-1800 और 1800-2021) पर भी कॉल कर सकते हैं। वहीं बैंक की ओर से किसी भी तरह की अफवाह से बचने के लिए साफ कहा गया है, ताकि कोई और आपका या आपके खाते का इस्तेमाल गलत तरीके से न कर पाए।

ये भी पढ़ें: UPI पेमेंट फेल होने पर परेशान न हों! खाते से कटे पैसे नहीं लौटे तो बैंक देगा हर्जाना; रोजाना मिलेंगे ₹100-₹100