सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM मोदी 30 अक्टूबर को जारी करेंगे पीएम-किसान योजना के तहत 18680 करोड़ रुपये, सीधे बैंक खातें में पहुंचेगा पैसा

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:33 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस ...और पढ़ें

पीएम किसान की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होगी।

पीएम किसान की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होगी।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा जिले में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। राज्य के कृषि मंत्री जीतू वघानी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पीएम मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वघानी ने कहा कि प्रधानमंत्री भिलड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित करेंगे।

गुजरात के 52 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि गुजरात में 52.33 लाख से अधिक किसान परिवारों को 1,051 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता मिलेगी। वघानी ने यह जानकारी भिलड़ी में आयोजित होने वाले 'पीएम किसान उत्सव दिवस' की तैयारियों की समीक्षा के बाद दी।

प्रधानमंत्री इस दौरान बनास डेयरी द्वारा थराद और राधनपुर में स्थापित किए जा रहे दो संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) संयंत्रों की आधारशिला भी रखेंगे। थराद संयंत्र में प्रतिदिन 75 टन गोबर का प्रसंस्करण किया जाएगा, जबकि राधनपुर संयंत्र की क्षमता प्रतिदिन 100 टन होगी।

इन दोनों संयंत्रों के जुड़ने से बनास मॉडल के तहत बायो-सीएनजी संयंत्रों की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी। इनकी कुल गोबर प्रसंस्करण क्षमता 515 टन प्रतिदिन होगी। गोबर से उत्पादित बायो-सीएनजी रियायती दरों पर बेची जाती है।

बनासकांठा डेयरी फिलहाल प्रतिदिन लगभग 6,100 किलोग्राम बायो-सीएनजी की आपूर्ति कर रही है। इन छह संयंत्रों से हर साल 33,400 से 34,600 टन कार्बन उत्सर्जन कम होने का अनुमान है। वघानी ने बताया कि मोदी 30 अक्टूबर को 328.77 करोड़ रुपये की लागत से विकसित भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (बीबीबीआरसी) का उद्घाटन भी करेंगे।

PM मोदी करेंगे एएसआरएस का उद्घाटन

प्रधानमंत्री बनास डेयरी की आलू प्रसंस्करण क्षमता विस्तार परियोजना और उसके अति उच्च तापमान (यूएचटी) संयंत्र में स्वचालित भंडारण एवं पुनर्प्राप्ति प्रणाली (एएसआरएस) का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है।

वघानी ने बताया कि योजना की पिछली 23 किस्तों के माध्यम से देशभर में 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। वहीं, गुजरात के लाभार्थियों को 24,137 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है। 

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: धनतेरस से पहले चांदी में बड़ी गिरावट, 2 लाख से नीचे आया भाव; सोना भी हुआ सस्ता