Gold Silver Price Crash: धनतेरस से पहले चांदी में बड़ी गिरावट, 2 लाख से नीचे आया भाव; सोना भी हुआ सस्ता
त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है, धनतेरस से पहले चांदी 2 लाख रुपये प्रति किलो से ...और पढ़ें

HighLights
चांदी का भाव धनतेरस से पहले 2 लाख से नीचे।
राष्ट्रीय राजधानी में चांदी 10 महीने के निचले स्तर पर।
वैश्विक बाजारों में कमजोरी और डॉलर का मजबूत होना कारण।
एजेंसी, नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है और धनतेरस से पहले ही चांदी दो लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आ गई है। अगर आप सोने और चांदी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतर समय हो सकता है। क्योंकि इस समय वैश्विक स्तर के साथ घरेलू स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। आइए जानते हैं कि आज सोने चांदी में कितनी गिरावट आई और अब इन धातुओं की क्या कीमत रह गई।
कितनी रह गई सोने चांदी की कीमत
मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी 4,000 रुपये गिरकर 1.98 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह 10 महीने का निचला स्तर है।
16 दिसंबर को चांदी का भाव 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। इससे पिछले सत्र में चांदी 2,02,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बता दें कि धनतेरस पर सोने-चांदी की ज्वैलरी को खरीदना शुभ माना जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक सराफा बाजारों में कमजोरी और डॉलर के मजबूत होने का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा है।
सोने की कीमत भी 500 रुपये घटकर 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। सोमवार को यह 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
क्या बोले एक्सपर्ट
एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च एनालिस्ट (वाइस प्रेसिडेंट) जतिन त्रिवेदी ने कहा, डालर के मजबूत होने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार कमजोरी से घरेलू बाजारों में सोना दबाव में रहा।
आगे के रुझान पर त्रिवेदी ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है, और निकट भविष्य में यह 1.40 लाख से 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में रह सकती हैं। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,011.44 डालर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी एक प्रतिशत से अधिक गिरकर 53.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
