सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Yojana: इस राज्य के किसानों की होगी बल्ले बल्ले, 2000 नहीं मिलेंगे 4000 रुपये, देखें पूरी खबर

Published: Fri, 20 Jun 2025 08:52 AM (IST)

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त (PM Kisan Yojana 20th Installment) का किसान लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ...और पढ़ें

PM Kisan Yojana के तहत इस राज्य के किसानों को 2000 नहीं मिलेंगे 4000 रुपये
PM Kisan Yojana के तहत इस राज्य के किसानों को 2000 नहीं मिलेंगे 4000 रुपये

 नई दिल्ली। पीएम किसान योजना से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। योजना की 20वीं किस्त का किसानों को लंबे समय से इंतजार है। इस बीच देश के इस राज्य के किसानों के लिए बड़ी अपेडट आई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस राज्य के किसानों को केंद्र सरकार की ओर से 2000 और राज्य सरकार की ओर 2000, कुल मिलाकर 4000 रुपये मिलेंगे।

किस राज्य के किसानों को मिलेंगे 4000 रुपये?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के किसानों को इस बार 2000 की जगह 4000 रुपये मिलेंगे। मध्यप्रदेश किसानों को अब केंद्र सरकार की ओर से 2000 रुपये और राज्य सरकार की ओर से भी 2000 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि इसे लेकर अभी तक पूरी तरीके से पुष्टि नहीं हुई है।

कब आएगी PM Kisan की 20वीं किस्त?

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार पहले ये कहा जा रहा था कि पीएम किसान योजना की 20 वीं किस्त जून में आएगी। अब मीडिया रिपोर्ट की माने तो योजना से जुड़ी 20वीं किस्त का पैसा अगले हफ्ते तक आ सकता है। ये भी कहा जा रहा है कि पीएम मोदी आज जनसभा के दौरान 20वीं किस्त का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि इसे लेकर पुष्टि नहीं हुई है।

सभी किसान भाई-बहन को योजना से जुड़े पैसे डीबीटी (Direct Benefits Transfer) के जरिए दिए जाएंगे।

इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?

जिन किसानों ने अब तक योजना के लिए ई-केवाईसी (PM Kisan e-KYC) नहीं किया है,उनके पैसे अटक सकते हैं। क्योंकि ई-केवाईसी करना बेहद जरूरी है। आप ई-केवाईसी बैंक जाकर या ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

बैंक खाता आधार से लिंक होना भी काफी जरूरी है, इसके बिना भी आपके पैसे अटक सकते हैं। आप ये कार्य अपने बैंक जाकर पूरा कर सकते हैं।

ई-केवाईसी के लए आपको आधार कार्ड की फोटोकॉपी, एड्रेस प्रूफ के लिए डॉक्यूमेंट जैसे बिजली का बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल इत्यादि और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी इत्यादि की जरूरत होगी।

अगर आपने योजना में अप्लाई करते वक्त या केवाईसी के समय गलत डॉक्यूमेंट सबमिट करें तो भी किस्त अटक सकती है।

यह भी पढ़ें:- बड़ी खबर, Pan Card के लिए Aadhaar होगा अनिवार्य, इस तारीख से होगा लागू, यहां पढ़ें पूरी डिटेल