सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana में ₹6 हजार, तो इस स्कीम में बिना गारंटी लाखों का लोन; कैसे उठा पाएंगे फायदा? चेक करें डिटेल

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:24 PM (IST)

PM kisan Yojana 24th installment: सरकार किसानों की आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए पीएम किसान योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं चला रही है।

किसान क्रेडिट कार्ड का कैसे उठाएं लाभ (AI Photo)

किसान क्रेडिट कार्ड का कैसे उठाएं लाभ (AI Photo)

HighLights

  1. पीएम किसान योजना में किसानों को सालाना ₹6000 मिलते हैं।

  2. किसान क्रेडिट कार्ड से 4% ब्याज पर लाखों का लोन।

  3. ₹1.60 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी के उपलब्ध।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: किसानों की आय को बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इन्हीं योजना में शामिल है पीएम किसान योजना और बिना गारंटी लोन मिलने वाली योजना शामिल है। सबसे बड़ी बात यह है कि आज भी कई पात्र किसान इन योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे में अगर आप खेती करते हैं, तो इन दो योजनाओं पर नजर जरूर डालिए।

क्या है PM Kisan Yojana और कौन उठाता है इसका लाभ?

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan yojana) देश के किसानों के बीच सबसे लोकप्रिय और मददगार सरकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती-किसानी ओर उनके रोजमर्रा के घरेलू खर्चों के लिए आर्थिक संबल प्रदाम करना है। बता दें कि इस योजना के तहत सरकार सालाना ₹6000 की मदद करती है। यह रकम ₹2000 की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक उकाउंट में भेजी जाती है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि लाखों किसान पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana 24th instalment) की 24वीं किस्त के इंतजार में है। सरकार की ओर से अगली किस्त को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं आया है।

किसान क्रेडिट कार्ड से कैसे मिलता है लाभ?

खेती-किसानी में अक्सर खाद, बीज, कीटनाशक और कृषि उपकरणों के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है। किसानों को साहूकारों के भारी-भरकम ब्याज से बचाने और उन्हें आसानी से कर्ज मुहैया कराने के लिए सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan credit Card) योजना चलती है। इस योजना के तहत किसानों को बेहद मामूली ब्याज दर पर खेती और उससे जुड़ी जरूरतों के लिए लोन दिया जाता है।

सिर्फ 4% लगता है ब्याज

KCC के तहत ₹3 लाख तक के लोन पर सामान्य ब्याज दर 7% सालाना होती है। अगर किसान लिया गया लोन समय पर चुका देता है, तो सरकार की तरफ से 3% की अतिरिक्त छूट दी जाती है। इस तरह समय पर लोन चुकाने वाले किसानों के लिए प्रभावी ब्याज दर घटकर महज 4% सालाना रह जाती है।

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कौन है योग्य?

KCC का लाभ सिर्फ जमीन के मालिक ही नहीं, बल्कि अन्य लोग भी उठा सकते हैं।

1. अपनी जमीन पर खेती करने वाले किसान (Individual or Joint Borrowers)।
2. पट्टे पर खेती करने वाले (Tenant Farmers), मौखिक पट्टेदार और बटाईदार।
3. स्वयं सहायता समूह (SHGs) और संयुक्त देयता समूह (JLGs), जिनमें बटाईदार या पट्टेदार भी शामिल हैं।
4. खेती के अलावा पशुपालन और मछलीपालन करने वाले लोग भी इसके लिए योग्य हैं।
5. उम्र सीमा: आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 75 वर्ष होनी चाहिए। (यदि आवेदक की उम्र 60 साल से अधिक है, तो एक कानूनी उत्तराधिकारी को सह-आवेदक (Co-applicant) बनाना जरूरी होता है)।

KCC के अन्य फायदे

बता दें कि 1.60 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी सिक्योरिटी या गारंटी (Collateral-free) के मिल जाता है। लोन चुकाने की अवधि फसल की कटाई और उसे बेचने के समय पर आधारित होती है, जिससे किसानों पर तुरंत दबाव नहीं पड़ता। इसके साथ फसल बीमा योजना (PMFBY) और दुर्घटना बीमा का भी लाभ मिलता है।

 यह भी पढ़ें: Gold खरीदने का है प्लान? पुरानी ज्वेलरी बेचने से पहले जान लें टैक्स, GST और मेकिंग चार्ज का पूरा गणित