सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त की उल्टी गिनती शुरू, क्या सच में इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार; लेटेस्ट स्टेटस देखें

Published: Thu, 01 Oct 2026 07:18 PM (IST)

भारत के करोड़ों किसान PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जिसके अक्टूबर में आने की ...और पढ़ें

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त का किसानों को इंतजार

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त का किसानों को इंतजार

HighLights

  1. करोड़ों किसान पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

  2. 20 अक्टूबर को किस्त आने की संभावना पर किसान कर रहे चर्चा।

  3. कृषि मंत्रालय द्वारा आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के करोड़ों किसान इस समय प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर बीत चुका है और अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। लेकिन अभी तक आगामी किस्त का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। अगली किस्त कब आएगी, इसे लेकर अभी तक सस्पेंस बरकरार है।

इस सस्पेंस के बीच अक्टूबर महीने की एक तारीख को लेकर चर्चा है और किसानों को ऐसा लग रहा है कि इस तारीख को उनके खाते में 2-2 हजार रुपये आ सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर वो तारीख कौन सी है।

क्या सच में इस दिन आएगी 24वीं किस्त

कई किसानों का मानना है कि पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यानी जल्द ही उनके खाते में इस किस्त का पैसा आएगा। किसान भाई इस समय 20 अक्टूबर की तारीख को लेकर चर्चा कर रहे हैं। दरअसल, 20 अक्टूबर को पिछली किस्त के चार महीने पूर हो जाएंगे। यानी एक किस्त से दूसरी किस्त के बीच जो गैप होता है वह चार महीने का गैप 20 अक्टूबर को पूरा हो रहा है। ऐसे में किसानों को लग रहा है कि 20 अक्टूबर को शायद पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त आ ही जाए।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले किसानों को ₹3.15 लाख करोड़ का तोहफा, लेकिन कब आएंगे 2-2 हजार?

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को आई थी। उससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को आई थी। 22वीं से 23वीं किस्त के बीच का गैप 3 महीने से थोड़ा ज्यादा था। यही कारण है कि किसानों को लग रहा है कि अक्टूबर के महीने में केंद्र सरकार 24वीं किस्त जारी कर सकती है।

कब होगी तारीख की घोषणा?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की तारीख नहीं घोषित की गई है। कृषि मंत्रालय किस्त जारी होने से कुछ दिन पहले तारीख की घोषणा करता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख को लेकर कोई एलान नहीं हुआ है। अगर 20 अक्टूबर को किस्त जारी होनी होगी तो उससे कुछ दिन पहले कृषि मंत्रालय सूचित करेगा। साथ ही साथ पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकारी भी साझा की जाएगी।

PM Kisan की 24वीं किस्त का लेटेस्ट स्टेटस कैसे चेक करें?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का लेटेस्ट स्टेटस देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलों करें।

  1. सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  2. पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Know your status ऑप्शन पर जाना होगा।
  3. आपके सामने एक नई विंडों आ जाएगी। नई विंडों में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा।
  4. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। अब आपको ओटीपी डालना होगा।
  5. ओटीपी डालने के बाद आपके सामने किसान योजना से जुड़ी लेटेस्ट पेमेंट और किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी आ जाएगी।

यह भी पढ़ें- PPF, SSY समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 अक्टूबर से नई दरें लागू