PM Kisan Yojana: आज खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार, 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएंगे ₹18640 करोड़
आज 13 मार्च 2025 को प्रधानमंत्री मोदी असम से PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त जारी करेंगे। 9.32 करोड़ से ...और पढ़ें

PM Kisan Yojana: आज खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार, 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएंगे ₹18640 करोड़
HighLights
22वीं किस्त आज 13 मार्च 2025 को जारी हुई।
9.32 करोड़ से अधिक किसानों को 18640 करोड़ मिले।
प्रधानमंत्री मोदी ने असम से राशि हस्तांतरित की।
नई दिल्ली। पीएम किसान योजना की 22वीं का इंतजार कर रहे किसानों के लिए आज बहुत ही बड़ा दिन है। 19 नवंबर 2025 के बाद से देश के किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार था, जो आज यानी 13 मार्च 2025 को खत्म होने वाला है। आज पीएम मोदी असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी (PM Kisan Yojana 22nd installment) करेंगे। किसानों के खाते में DBT के जरिए सीधे पैसे भेजे जाएंगे।
अगर आप एक लाभार्थी किसान हैं तो आपके भी खाते में 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये आने वाले हैं। इस योजना के तहत अब तक किसानों के खातों में 4 लाख 9 हजार करोड़ से अधिक की राशि 21 किश्तों में भेजी जा चुकी है। आज 22वीं किस्त के बाद यह राशि और बढ़ जाएगी।
कितने करोड़ किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त?
PM Kisan Yojana का लाभ हर उस किसान को मिलता है जिसके पास जमीन है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार आज यानी 22वीं किस्त 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजी जाएगी। यानी इतने लोग इस योजना के लिए एलिजिबल हैं। पीएम मोदी असम से सीधे 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 18640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे।
हालांकि, जरूरी नहीं कि जैसे पीएम मोदी असम से 22वीं किस्त हस्तांतरण करें वैसे ही आपके अकाउंट में पैसे पहुंच जाए। इसमें थोड़ी देर भी लग सकती है। क्योंकि एक साथ सभी किसानों के खाते में पैसे नहीं पहुंच सकते हैं। धीरे-धीरे करके यह राशि 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पहुंच जाएगी।
PM Kisan Yojana का बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें?
इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना PM-KISAN स्टेटस चेक कर सकते हैं:
ऑफिशियल PM किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
अब, पेज के दाईं और ‘Know Your Status’ टैब पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और Captcha Code भरें, और ‘Get Data’ ऑप्शन चुनें।
अपने रजिस्टर्ड नंबर पर भेजे गए OTP को वेरीफाई करें।
वेरीफाई होने के बाद, आपका स्टेटस और किस्त की डिटेल्स दिखाई देंगी।
PM-Kisan: बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें
स्टेप 1: PM किसान की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं
स्टेप 2: ‘बेनिफिशियरी लिस्ट’ टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3: ड्रॉप-डाउन से डिटेल्स चुनें, जैसे कि राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव चुनें
स्टेप 4: ‘रिपोर्ट पाएं’ टैब पर क्लिक करें
इसके बाद, बेनिफिशियरी लिस्ट दिखाई देगी।
यह भी पढ़ें-
