PM Kisan Yojana: फाइनली! करोड़ों किसानों का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये; सरकार ने किया एलान
करोड़ों किसानों का पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment) का इंतजार खत्म हो गया है। सरकार ...और पढ़ें
-1773113911370_m.webp)
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment) का किसान लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब उनका ये इंतजार समाप्त होने वाला है। जैसा कि पहले भी मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि पीएम किसान (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त 13 मार्च को आ सकती है। अब सरकार की ओर से भी ऑफिशियल तारीख सामने आ गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम किसान के ऑफिशियल अकाउंट पर सरकार ने फाइनल तारीख की घोषणा कर दी है। पीएम किसान के ऑफिशियल अकाउंट पर जारी हुए पोस्ट के अनुसार पीएम किसान की 22वीं 13 मार्च को आएगी।
Honoring our #Annadata, 22nd Instalment of #PMKISAN will be released on 13th March 2026.#PMKISAN #22ndinstalment #PMKisansammannidhi@OfficeofSSC @AgriGoI @mygovindia @icarindia @DDKisanChannel @MoRD_GoI @RNK_Thakur @PMOIndia @PIB_India pic.twitter.com/aTYBdlyGKF
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) March 9, 2026
करोड़ों किसानों को मिला तोहफा
पहले ये कहा जा रहा था कि किसानों के खाते में फरवरी के अंत तक 2-2 हजार रुपये आएंगे। फिर होली से पहले आने की बात हो रही थी। उसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट में ये कहा जा रहा था कि 13 तारीख को किस्त मिल सकती है। क्योंकि इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन असम का दौरा करने जाएंगे।
अब फाइनली किसानों का इतना लंबा इंतजार समाप्त हुआ। हालांकि कुछ किसान ऐसे भी है, जिनके खाते में 13 मार्च को 2-2 हजार रुपये नहीं आएंगे।
PM Kisan Yojana: इन्हें नहीं मिलेगा लाभ
-1773115039868.jpg)
पीएम किसान का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। अगर ई-केवाईसी पूरी नहीं है तो किस्त अटक सकती है।
ई-केवाईसी के साथ अब फार्मर आईडी बनाना भी जरूरी हो गया है।
ये हो सकता है कि आपने फॉर्म भरते वक्त बैंक से जुड़ी कोई गलत जानकारी भर दी हो। इस वजह से भी किस्त मिलने में परेशानी आ सकती है। बैंक से जुड़ी जानकारी जैसे बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी नंबर इत्यादि।
इसके अलावा भूमि सत्यापन की गलत जानकारी देना भी भारी पड़ सकता है। इससे भी आपकी किस्त अटक सकती है।
