PM Kisan Yojana 22nd Installment: बजट के बाद किसानों को मिलेगा तोहफा, खाते में आएंगे 2-2 हजार; देखें स्टेटस
PM Kisan Yojana 22nd Installment Date: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को जल्द ही ...और पढ़ें

PM Kisan Yojana 22nd Installment: बजट के बाद किसानों को मिलेगा तोहफा, खाते में आएंगे 2-2 हजार; देखें स्टेटस
HighLights
22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान
आधिकारिक घोषणा नहीं, बजट के बाद आने की संभावना
pmkisan.gov.in पर स्टेटस और लाभार्थी सूची देखें
नई दिल्ली। PM Kisan Yojana 22nd Installment: पीएम किसान योजना के तहत लाभ पाने वाले करोड़ों किसान भाइयों को 22वीं किस्त का इंतजार है। अब तक इस योजना के तहत 21 किस्तें जारी की चुकी है। 19 नवंबर को पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से 21वीं किस्त जारी की थी। इस किस्त के बाद से अब तक किसानों के खाते में 22वीं किस्त के 2-2 हजार नहीं आए हैं। लेकिन उनका इंतजार खत्म होने वाला है।
आइए जानते हैं कि आखिर पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब आएगी और इसका लेटेस्ट स्टेटस क्या है और आप कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं?
कब आएगी PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त को लेकर आधिकारिक तौर पर किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं आई है। लेकिन अगर पिछले साल की बात तो यह फरवरी में आई थी। पिछले साल जो किस्त इस समय अवधि के दौरान आई थी वह 19वीं किस्त थी।
पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी, 2025 को बिहार के भागलपुर से जारी की थी। यानी 19वीं किस्त की रिलीज डेट से अंदाजा लगाया जाए तो इस बार 22वीं किस्त बजट के बाद आ सकती है।
1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी। बजट के बाद ही इस किस्त के जारी होने की संभावना है। बजट से पहले इस किस्त के आने की संभावना (PM Kisan Yojana 22nd Installment Date) बहुत कम है।
PM Kisan Beneficiary Status: कैसे देखें किसान योजना का स्टेटस?
pmkisan.gov.in पर PM-किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर मौजूद “फार्मर कॉर्नर” लिंक पर जाएं।
'अपना स्टेटस जानें' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेटस चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी कोड डालें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
पोर्टल पर OTP डालें और 22वीं किस्त का स्टेटस चेक करें।
बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें
किसी खास गांव की PM Kisan Yojana की लाभार्थी सूची देखने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- ऑफिशियल पीएम किसान पोर्टल पर जाएं: https://pmkisan.gov.in
- होमपेज पर ‘फार्मर्स कॉर्नर’ पर जाएं और ‘बेनिफिशियरी लिस्ट’ पर क्लिक करें।
- राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव डालें।
- 'गेट रिपोर्ट' पर क्लिक करने पर, यूजर उस खास गांव के लाभार्थियों की लिस्ट पर पहुंच जाएगा।
इस लिस्ट के जरिए आप पता कर सकते हैं कि आपके गांव में किसे पीएम किसान योजना का लाभ मिल रहा है।
