सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Yojana: आज आएंगे करोड़ों किसानों के खाते में ₹9.32 करोड़, आपके खाते में कब तक पहुंचेंगे पैसे ऐसे करें पता

Published: Fri, 13 Mar 2026 09:00 AM (IST)

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment) आज जारी हो रही है, जिससे करोड़ों किसानों का इंतजार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पीएम किसान की 22वीं किस्त आज जारी।

  2. लाभार्थी स्टेटस और सूची ऑनलाइन देखें।

  3. ₹2,000 की किस्त खाते में कब आएगी जानें।

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan 22nd Installment) का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। किसान भाई-बहन इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका ये इंतजार फाइनली अब खत्म होने वाला है। सोशल मीडिया एक्स में पीएम किसान के ऑफिशियल अकाउंट से जारी हुई पोस्ट पर इस बात की सूचना दी गई है।

अब सवाल ये है कि आपके खाते में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के 2-2 हजार रुपये कब पहुंचेंगे? इसके बारे में आप नीचे दिए गए तरीके से पता कर सकते हैं।

pm kisan (6)

PM Kisan Status कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब यहां आपको दाई ओर लॉगिन (Login) का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें। 
  • फिर लॉगिन डिटेल्स सहित कैप्चा कोड दर्ज करें। 
  • लॉगिन करने के बाद आपको फार्मर कॉर्नर (Farmer Corner) का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद यहां आपको बेनिफिशियरी स्टेटस (Beneficiary Status) का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स जैसे राज्य का नाम, गांव का नाम, जिले का नाम इत्यादि दर्ज करें। 
  • अंत में आपके स्क्रीन पर स्टेटस शो हो जाएगा। इसमें बताया गया होगा कि आपके खाते में कब तक पैसे पहुंचेगे।

ऐसा भी हो सकता है कि आपको ऐसा करने पर भी स्टेटस शो न हो, तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए आइए समझते हैं। 

अब क्या करें?

सबसे पहले अपना नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में चेक करें। अगर आपका इसमें नाम होगा तो ही आपको किस्त के पैसे मिलेंगे। 

PM Kisan Beneficiary List कैसे चेक करें?

  • इसके लिए भी सबसे पहले आपको पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • अब आपको लॉगिन कर, फार्मर कॉर्नर पर जाना होगा। 
  • इस बार आपको बेनिफिशियरी लिस्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • इस पर क्लिक करते ही आपसे कई डिटेल्स मांगी जाएगी। जैसे जिले का नाम, राज्य का नाम इत्यादि। इन सभी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरें। 

सभी डिटेल्स को भरने के बाद एक बार चेक कर लें कि ये सही है या नहीं और गैट रिपोर्ट (Get Report) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।