यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की सिफारिश
सामान्य वृद्धि से इतर पेट्रोल और डीजल के दामों में 75 पैसे की अतिरिक्त बढ़ोतरी हो सकती है। कीमत में ...और पढ़ें

नई दिल्ली। सामान्य वृद्धि से इतर पेट्रोल और डीजल के दामों में 75 पैसे की अतिरिक्त बढ़ोतरी हो सकती है। कीमत में इस वृद्धि का सुझाव ईधन विजन एवं नीति 2025 पर बनी सौमित्रा चौधरी कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में दिया है।
इस विशेषज्ञ पैनल की सिफारिश के मुताबिक उत्सर्जन से कैंसरकारक कणों को समाप्त करने के लिए देश भर में ईधन अपग्रेड किया जाएगा। इस काम में 80,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जिसकी भरपाई पेट्रोल और डीजल में 75 पैसे प्रति लीटर का सेस लगाकर की जाएगी। प्रदूषण में कमी के लिए ईधन को अपग्रेड किया जाता है। योजना आयोग के पूर्व सदस्य रहे चौधरी की अध्यक्षता वाली इस कमेटी ने सुझाव दिया है कि वर्ष 2017 तक ईधन को यूरो-4 और 2020 तक यूरो-5 मानक तक अपग्रेड किया जाए। ये वाहनों के उत्सर्जन संबंधी मानक हैं। फिलहाल दिल्ली, मुंबई, लखनऊ जैसे 26 शहरों में यूरो-4 मानकों वाले पेट्रोल व डीजल की सप्लाई की जाती है। बाकी देश में भारत स्टेज-3 मानक वाले ईधन का इस्तेमाल किया जाता है।
