सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol-Diesel Price Today: नए साल पर अपडेट हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम, क्या आपके शहर में सस्ता हुई इनकी कीमत

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Mon, 01 Jan 2024 07:40 AM (IST)

Petrol-Diesel Latest Price Today आज से 2024 का आगाज हो गया है। इस महीने लोगों की उम्मीद थी कि देश ...और पढ़ें

नए साल पर अपडेट हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम
नए साल पर अपडेट हुआ पेट्रोल-डीजल के दाम

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Today Petrol-Diesel Price: आज से 2024 का आगाज हो गया है। देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट को अपडेट कर दिया है। उम्मीद की जा थी कि 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हो सकती है। आपको बता दें कि रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अपडेट किया जाता है।

यह कीमत वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर तय किया जाता है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। वर्ष 2023 के सितंबर महीने में कच्चे तेल के दाम उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इसके बावजूद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। मई 2022 से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमत अपडेट नही की गई है। जानिए, आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये में मिल रहा है।

मेट्रोसिटी में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं।
  • मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये है।
  • कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये का और डीजल 92.76 रुपये पर मिल रहा है।

अन्य शहरों में क्या है तेल के रेट

  • नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये हो गया है।
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.77 रुपये और डीजल 89.65 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.04 रुपये और डीजल 94.61 रुपये प्रति लीटर हो गया है।