सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Christmas के दिन इन शहरों में हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव, चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Mon, 25 Dec 2023 07:41 AM (GMT+05:30)

Petrol Diesel Price Today देशभर में आज क्रिसमस की त्यौहार मनाया जा रहा है। आज गाड़ी चालकों के लिए राहत ...और पढ़ें

Christmas के दिन इन शहरों में हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव
Christmas के दिन इन शहरों में हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव

HighLights

  1. रोज सुबह 6 बजे पोट्रोल-डीजल के रेट अपडेट होते हैं।
  2. पेट्रोल-डीजल जीएसटी के दायरे में नहहीं आते हैं।
  3. क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश में आज क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम को अपडेट किया है। आपको बता दें कि गाड़ीचलकों के लिए आज भी रहत की खबर है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत जस के तस बनी हुई है।

आपको बता दें कि तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रिवाइज करती है। इस अपडेट में कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ पैसों का बदलाव जरूर देखा जा सकता है। आपको गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट के बारे में पता होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2023: लोन से लेकर डिजिटल करेंसी तक कई अहम मुद्दों पर RBI ने लिया फैसला, Fintech सेक्टर के लिए कैसा रहा यह साल

इन शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव

शहर
पेट्रोल (कीमत प्रति लीटर)
डीजल (कीमत प्रति लीटर)
नोएडा 96.58 रुपये 89.93 रुपये
गुरुग्राम 96.93 रुपये 89.84 रुपये
पटना 108.12 रुपये 94.36 रुपये
चैन्नई 102.74 रुपये 94.33 रुपये
लखनऊ 96.74 रुपये 89.93 रुपये

इन शहरों में तेल की कीमतें स्थिर

शहर पेट्रोल (कीमत प्रति लीटर) डीजल (कीमत प्रति लीटर)
नई दिल्ली 96.72 रुपये  89.62 रुपये
तिरुवनंतपुरम 109.73 रुपये 98.53 रुपये
मुंबई 106.31 रुपये 94.27 रुपये
बेंगलुरु  101.94 रुपये 87.89 रुपये
भुवनेश्वर 103.19 रुपये 94.76 रुपये
चंडीगढ़ 96.20 रुपये 84.26 रुपये
हैदराबाद 109.66 रुपये 97.82 रुपये
जयपुर 108.48 रुपये 93.72 रुपये
कोलकाता 106.03 रुपये 92.76 रुपये

हर शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत अलग क्यों होती है

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर हर शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत अलग क्यों होती है। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल जीएसटी दायर में नहीं आती है, इन पर वैट (Value Added Tax) लगाया जाता है। वैट हर राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाला टैक्स है। इस वजह से हर राज्य में अलग-अलग कीमत होती है।

यह भी पढ़ें- UPI से पेमेंट करने का है शौक तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, खाली हो जाएगा अकाउंट