सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स हुए जारी, यहां चेक करें क्या है आपके शहर में फ्यूल के दाम

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Fri, 23 Feb 2024 04:24 PM (IST)Updated: Sat, 24 Feb 2024 06:42 AM (IST)

Petrol-Diesel Price Today वीकेंड पर आप भी शहर से बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको फ्यूल के ...और पढ़ें

पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स हुए जारी (जागरण फोटो)
पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स हुए जारी (जागरण फोटो)

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने 24 फरवरी को पेट्रोल-डीजल के रेट को रिवाइज कर दिया है। आज कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव देखने को मिला है।

अगर आप भी वीकेंड पर बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार लेटेस्ट रेट जरूर चेक करना चाहिए। आप अपने फोन से भी इनकी ताजा कीमत जान सकते हैं। चलिए, जानते हैं कि आज आपके शहर में क्या है फ्यूल के रेट?

मेट्रोसिटी में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

नोएडा समेत अन्य शहरों में क्या है फ्यूल रेट्स

  • नोएडा:पेट्रोल 97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम:पेट्रोल 96.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु:पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़:पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद:पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 96.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर

फोन से कैसे चेक करें लेटेस्ट रेट

इंडियन ऑयल ऐप (Indian Oil App) के जरिये भी आप लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने फोन से 92249 92249 नंबर पर RSP Dealer Code of Petrol Pump टाइप करके मैसेज करें। इसके बाद आपके रिप्लाई में लेटेस्ट रेट पता चल जाएगा।