सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रविवार के लिए जारी हुए Petrol- Diesel के नए दाम, अपने फोन पर ऐसे चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Published: Sun, 18 Feb 2024 06:09 AM (IST)

रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे ...और पढ़ें

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हुईं जारी, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट
पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हुईं जारी, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Petrol- Diesel Price Today: देश की सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रविवार के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी की जा चुकी हैं।

लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इसी कड़ी में आज भी देश के घरेलू बाजारों के लिए तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बता दें, सरकारी तेल कंपनियां घरेलू बाजारों के लिए रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। यही वजह है कि पेट्रोल और डीजल को लेकर रोजाना ताजा अपडेट जारी होता है। 

इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक पेट्रोल और डीजल के रेट्स-

 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें (Petrol Diesel Price Today 18 February 2024)

  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

ये भी पढ़ेंः Petrol Price Hike: पाकिस्‍तान में जितने में मिलता है एक लीटर पेट्रोल, उतने में तो भारत में... एक बार फिर बढ़े दाम

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • नोएडा:पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम:पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु:पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़:पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद:पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.77 रुपये प्रति लीटर

फोन पर कैसे चेक करें पेट्रोल- डीजल के रेट्स

फोन से 92249 92249 नंबर पर RSP Dealer Code of Petrol Pump टाइप कर सेंड करना होगा।

उदाहरण के लिए दिल्ली के लिए 92249 92249 नंबर पर RSP 102072 टाइप कर सेंड करना होगा। इस मैसेज को सेंड करने के तुरंत बाद आपके फोन पर पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों का मैसेज आ जाता है।

अपने शहर के पेट्रोल पंप का डीलर कोड https://iocl.com/petrol-diesel-price से चेक कर सकते हैं।