सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें कहां कितना हुआ बदलाव

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Sun, 26 Feb 2023 07:44 AM (IST)

Petrol Diesel Price Today सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते ...और पढ़ें

petrol diesel price today 26 February 2023
petrol diesel price today 26 February 2023

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। राष्ट्रीयस्तर पर आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है, लेकिन कुछ शहरों में ढुलाई और अन्य कारणों के चलते पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली अंतर देखने को मिला है।

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में दाम जस के तस बने हुए हैं। आखिरी बार देश में पेट्रोल-डीजल के दामों अंतर मई 2022 में देखने को मिला था। उस दौरान सरकार की ओर से पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये की एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी।

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

जयपुर, पटना और अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ में पेट्रोल 96.43 रुपये और डीजल 89.63 रुपये प्रति लीटर

पटना में पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर

भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.22 रुपये और डीजल 94.79 रुपये प्रति लीटर

नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर

प्रतिदिन जारी होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से कच्चे तेल के दामों की समीक्षा के बाद प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दामों जारी किए जाते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के ट्रैक्स, ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और डीलर कमीशन को शामिल किया जाता है।

कैसे चेक करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम

आप केवल एक एसएमएस के जरिए आसानी से पेट्रोल-डीजल के दाम चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको इसके लिए 92249 92249 लिखकर एसएमएस करना होगा। इसके अलावा आप इंडियनऑयल वन ऐप डाउनलोड कर आसपास के पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।