सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल- डीजल के नए दाम, जानें आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Sat, 25 Feb 2023 07:41 AM (IST)

Petrol Diesel Price Today तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। ...और पढ़ें

Petrol Diesel price today list 25 February 2023
Petrol Diesel price today list 25 February 2023

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में दाम जस के तस बने हुए हैं। देश में आखिरी बार पेट्रोल - डीजल की कीमत में बदलाव मई 2022 में हुआ था। उस दौरान पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल 6 रुपये प्रति लीटर है।

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 89.62 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में बिक रहा है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

नोएडा-गुरुग्राम समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • नोएडा में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 90.14 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 96.68 रुपये और डीजल 89.85 रुपये प्रति लीटर
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.62 रुपये और डीजल 89.81 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर में पेट्रोल 108.31 रुपये और डीजल 93.57 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद में पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

कच्चे तेल की कीमत

कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बनी हुई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 83.16 डॉलर और डब्लूटीआई क्रूड में 76.32 डॉलर प्रति बैरल है।

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल के भाव

आप एक एसएमएस के जरिए आसानी से पेट्रोल- डीजल के भाव पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको RSP कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा। वहीं, आप 'इंडियनऑयल वन' ऐप डाउनलोड कर आसानी से नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं।