सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price Today: अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानिए क्या आपके शहर में बदले दाम?

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Sat, 15 Jul 2023 07:33 AM (IST)

Petrol Diesel Price Today 15 July 2023 सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव ...और पढ़ें

आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम शनिवार को अपडेट कर दिए गए हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत में करीब एक साल से ज्यादा समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • दिल्ली: पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम और नोएडा समेत अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

  • गुरुग्राम: पेट्रोल 97.04 रुपये और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 108.45 रुपये और डीजल 93.69 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 89.26 रुपये प्रति लीटर

कच्चे तेल की आज कीमत

कच्चे तेल की कीमत 80 के पास पहुंच गई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.83 प्रतिशत या 1.49 डॉलर कम होकर 79.87 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है। डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 1.47 डॉलर या 1.91 प्रतिशत गिरकर 75.42 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

प्रतिदिन जारी होते हैं दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। इसमें कच्चे तेल की कीमत, ढुलाई की लागत और केंद्र एवं राज्य सरकारों की ओर से लगाए जाने वाले टैक्स के अलावा डीलर कमीशन शामिल होता है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, आप 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर एसएमएस के जरिए अपने नजदीकी पेट्रोल पंप से ताजा पेट्रोल डीजल के रेट पता कर सकते हैं।