सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol-Diesel Price: स्वतंत्रता दिवस के दिन अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, पटना से सस्ता है राजधानी में फ्यूल

Published: Thu, 15 Aug 2024 07:10 AM (IST)

आज देश में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर तेल कंपनियों ने फ्यूल प्राइस अपडेट कर ...और पढ़ें

78वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपडेट हुए फ्यूल प्राइस
78वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपडेट हुए फ्यूल प्राइस

HighLights

  1. सभी शहरों में फ्यूल प्राइस स्थिर हैं।
  2. फ्यूल पर जीएसटी नहीं लगता है।

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 15 अगस्त 2024 (गुरुवार) को पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) मना रहा है। इस मौके पर तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे फ्यूल प्राइस अपडेट कर दिया है। आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

आपको बता दें कि भारत की मुख्य ऑयल मार्केटिंग कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) रोजाना सुबह फ्यूल प्राइस अपडेट करती है।  

फ्यूल प्राइस पर जीएसटी (GST) नहीं लगता है। इस पर राज्य सरकार द्वारा वैट (Value Added Tax) लगाया जाता है। इस वजह से सभी शहरों में इनके दाम अलग होते हैं। ऐसे में गाड़ीचालक को सलाह दी जाती है कि वह लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करें।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार महानगरों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत क्या है-

महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपये और डीजल की कीमत 87.66 रुपये प्रति लीटर है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.95 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.75 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़ें: Capital Gain Tax को लेकर न रखें कोई डर, पैसे बचाने के लिए इनकम टैक्स के तीन सेक्शन का उठाएं फायदा

अन्य शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

नोएडा: पेट्रोल 94.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.94 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल 95.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.03 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल 94.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.38 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद: पेट्रोल 107.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.63 रुपये प्रति लीटर

जयपुर: पेट्रोल 104.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.34 रुपये प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल 94.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें: Green Revolution: आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू हुई थी हरित क्रांति, आज AI ने बदल दिया रुख