सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol-Diesel Price Today: जुलाई के पहले दिन जारी हुए नए दाम, चेक करें लेटेस्ट फ्यूल प्राइस

Published: Mon, 01 Jul 2024 06:14 AM (IST)

Petrol Diesel Latest Price ऑयल मार्केटिंग कपनियों ने 1 जुलाई 2024 के लिए फ्यूल प्राइस अपडेट कर दिया है। जून ...और पढ़ें

Petrol-Diesel Price: क्या है पेट्रोल-डीजल के भाव
Petrol-Diesel Price: क्या है पेट्रोल-डीजल के भाव

HighLights

  1. रोज सुबह फ्यूल प्राइस अपडेट होते हैं।
  2. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है।
  3. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज से जुलाई का महीना शुरू हो गया है। महीने के पहले दिन ही तेल कंपनियों ने फ्यूल प्राइस अपडेट कर दिया है। जी हां, 1 जुलाई 2024 (सोमवार) के लिए पेट्रोल और डीजल अपडेट हो गए हैं।

जून के महीने में कर्नाटक में फ्यूल प्राइस के दाम बढ़ गए हैं। वहीं, मुंबई में इनके दामों में कटौती हुई है। तेल कंपनियों ने कर्नाटक में 2 रुपये प्रति लीटर के दर से फ्यूल प्राइस बढ़ाया था और मुंबई में पेट्रोल 65 पैसे प्रति लीटर और डीजल 2.60 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

आज के लेटेस्ट रेट के हिसाब देश के सभी शहरों में फ्यूल प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है।

इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार,

महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ेंः Debt Fund में निवेश के लिए ये टाइम है बेस्ट, आने वाले सालों में कितना मिलेगा रिटर्न, पढ़ें पूरी डिटेल


नोएडा समेत अन्य शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम

  • नोएडा:पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम:पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु:पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़:पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद:पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें- Investment Option: क्‍या होता है SIP, SWP और STP, किसमें है ज्यादा का फायदा