सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Petrol Diesel Price: नायरा एनर्जी के झटके के बाद क्या सरकारी कंपनियों ने भी बढ़ा दिए दाम? यहां चेक करें रेट

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:44 AM (IST)

Petrol Diesel Price Today:नायरा एनर्जी द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के बाद क्या सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट्स में इजाफा किया है? आइए जामते हैं...

नायरा एनर्जी के झटके के बाद क्या सरकारी कंपनियों ने भी बढ़ा दिए दाम?

नायरा एनर्जी के झटके के बाद क्या सरकारी कंपनियों ने भी बढ़ा दिए दाम?

HighLights

  1. नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए।

  2. सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतें में इजाफा किया है?

  3. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बावजूद राहत।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: निजी क्षेत्र की प्रमुख तेल कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के बाद आम जनता की धड़कनें तेज हो गई थीं। नायरा ने अपने 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर तेल महंगा कर दिया है। इस कदम के बाद सभी की निगाहें भारत की सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) पर टिक गई थीं कि क्या वे भी आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ाएंगी?

राहत की बात यह है कि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब होने के बावजूद, सरकारी कंपनियों ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए रेट जस के तस रखे हैं।

पेट्रोल के आज के ताजा रेट (Petrol Price Today)

  • दिल्ली: ₹102.12 प्रति लीटर
  • मुंबई: ₹111.21 प्रति लीटर
  • कोलकाता: ₹113.51 प्रति लीटर
  • चेन्नई: ₹107.76 प्रति लीटर
  • गुरुग्राम : ₹102.97 प्रति लीटर
  • लखनऊ: ₹113.81 प्रति लीटर
  • हैदराबाद: ₹115.73 प्रति लीटर

डीजल के ताजा रेट्स (Diesel price today)

  • दिल्ली: ₹95.20 प्रति लीटर
  • मुंबई: ₹97.83 प्रति लीटर
  • कोलकाता: ₹99.82 प्रति लीटर
  • चेन्नई: ₹99.55 प्रति लीटर
  • नोएडा: ₹95.55 प्रति लीटर
  • जयपुर: ₹98.55 प्रति लीटर

नायरा एनर्जी ने कितने बढ़ाए दाम?

बता दें कि नायरा ने पेट्रोल में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद नायरा के पंपों पर पेट्रोल ₹119.54 और डीजल ₹102.64 प्रति लीटर हो गया है। वहीं इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल लगभग 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है। यानी सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई इजाफा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: EPS Calculation: ₹28000 सैलरी पर कितनी मिलेगी पेंशन? देखिए 10 साल की नौकरी का पूरा गणित