सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश में पेट्रोल महंगा, विमान ईंधन सस्ता

By Edited By:
Published: Thu, 22 Jan 2015 01:07 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jan 2015 01:13 AM (IST)

देश में शायद पहली बार पेट्रोल की कीमत विमान ईंधन यानी एटीएफ से ज्यादा हो गई है। फिलहाल, राष्ट्रीय राजधानी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश में शायद पहली बार पेट्रोल की कीमत विमान ईंधन यानी एटीएफ से ज्यादा हो गई है। फिलहाल, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 58.91 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि कहीं बेहतर गुणवत्ता वाले एटीएफ का मूल्य घटकर 52.42 रुपये प्रति लीटर रह गया है।

ऐसा केंद्र सरकार की ओर से दोपहिया व कारों के ईंधन पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने के चलते हुआ है। इसके उलट तेल कंपनियों ने जेट ईंधन के दामों में भारी कटौती की है। केंद्र सरकार ने अपना खजाना भरने के लिए चार बार में पेट्रोल पर 7.75 रुपये प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है।

इस तरह पेट्रोल पर यह एक्साइज ड्यूटी बढ़कर 16.95 रुपये प्रति लीटर हो गई है। विपक्षी पार्टियों के मुताबिक, मोदी सरकार ने छह माह में कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों की कीमत में 60 फीसद की भारी गिरावट के बावजूद तेल कंपनियों को इसका पूरा फायदा जनता तक नहीं पहुंचने दिया।

पढ़ेंः पेट्रोल-डीजल की राहत को टैक्स लगाकर छीना