सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Paytm के लिए गुड न्यूज! लाइसेंस रद्द होने पर ब्रोकरेज ने दी 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग, दावा- ₹1500 पार जाएगा शेयर; पूरा प्लान

Published: Fri, 24 Apr 2026 11:57 PM (IST)

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है, जिससे उसकी ...और पढ़ें

Paytm Payments Bank को RBI का बड़ा झटका! बैंक लाइसेंस रद्द, कंपनी कैसे बचाएगी अपना कारोबार?

Paytm Payments Bank को RBI का बड़ा झटका! बैंक लाइसेंस रद्द, कंपनी कैसे बचाएगी अपना कारोबार?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली| रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 24 अप्रैल 2026 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। जिससे कंपनी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस फैसले के साथ ही बैंक की सभी बैंकिंग गतिविधियां बंद करने और इसे चरणबद्ध तरीके से बंद (wind-up) करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

'नियमों का पालन नहीं कर रहा था पेटीएम'

RBI ने अपने फैसले में साफ कहा है कि, "पेटीएम पेमेंट्स बैंक लंबे समय से नियमों का पालन नहीं कर रहा था।" बैंक पर पहले भी कई बार सख्त कार्रवाई हो चुकी थी।

मार्च 2022 में नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगी थी और जनवरी-फरवरी 2024 में नए डिपॉजिट, क्रेडिट और वॉलेट टॉप-अप तक बंद कर दिए गए थे। RBI ने बैंक की कमजोर गवर्नेंस, डिपॉजिटर्स के हितों को नुकसान और लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन को मुख्य वजह बताया है।

ब्रोकरेज फर्म ने मामले में क्या कहा?

ब्रोकरेज फर्म Bernstein के मुताबिक, यह कदम पेटीएम के लिए नेगेटिव जरूर है, लेकिन पूरी तरह से झटका नहीं कहा जा सकता। दरअसल, पेटीएम पेमेंट्स बैंक का ऑपरेशन पहले ही एक साल से ज्यादा समय से बंद जैसा था। कंपनी ने अपने मुख्य बिजनेस और पेमेंट्स बैंक के बीच दूरी बना ली थी और निवेश का बड़ा हिस्सा पहले ही लिखकर हटा दिया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फैसले का पेटीएम के मौजूदा कारोबार या वित्तीय आंकड़ों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। यानी कंपनी की कमाई या ऑपरेशन पर तत्काल कोई बड़ा दबाव नहीं दिखता। हालांकि, RBI के कड़े शब्द और कार्रवाई का तरीका निवेशकों के लिए चिंता बढ़ाने वाला जरूर है।

यह भी पढ़ें- Paytm Payments Bank का लाइसेंस RBI ने किया रद, नियमों का उल्लंघन करने की मिली सजा

अब क्या-क्या कर सकता है पेटीएम?

कुछ पॉजिटिव संकेत भी सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अगर पेटीएम आगे चलकर NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी) या PPI (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट) लाइसेंस के लिए आवेदन करता है, तो उसे नए मौके मिल सकते हैं। इससे कंपनी अपने वॉलेट और क्रेडिट प्रोडक्ट्स को फिर से मजबूत कर सकती है।

पेटीएम को आउटपरफॉर्म की रेटिंग

Bernstein ने पेटीएम पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बनाए रखी है और 1500 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा कीमत से करीब 31% ऊपर है। यानी बाजार में अभी भी उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि RBI का यह फैसला पेटीएम के लिए छवि और भरोसे का बड़ा मुद्दा जरूर है, लेकिन बिजनेस के स्तर पर नुकसान सीमित रहने की संभावना जताई जा रही है।

"शेयर मार्केट से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)