सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Middle East War से टूटी पाकिस्तान की कमर! पेट्रोल-डीजल ही नहीं आटा, सब्जी, और साबुन तक हो गए महंगे! कितने बढ़े दाम?

Published: Sat, 12 Sep 2026 01:11 PM (IST)

पाकिस्तान में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जहां संवेदनशील मूल्य सूचकांक (SPI) सालाना आधार पर 8.62% बढ़ा है। प्याज, एलपीजी, ...और पढ़ें

पाकिस्तान में फूटा महंगाई बम (AI Image)

पाकिस्तान में फूटा महंगाई बम (AI Image)

HighLights

  1. SPI सालाना आधार पर 8.62% की वृद्धि दर्ज की गई।

  2. प्याज, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई।

  3. खाड़ी युद्ध से वैश्विक तेल कीमतों में भारी उछाल आया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान अक्सर अपनी आर्थिक स्थिति लेकर चर्चा में रहता है। अब एक बार फिर वहां महंगाई अपने पंख फैला रही है। पाकिस्तान में महंगाई का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (PBS) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 10 सितंबर को समाप्त सप्ताह में सेंसिटिव प्राइस इंडेक्स (SPI) सालाना आधार पर 8.62% बढ़ गया। महंगाई में सबसे बड़ा योगदान प्याज और पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ी हुई कीमतों का रहा।

ईंधन, आटा और खाने के सामनों की कीमतें बनीं रॉकेट

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में प्याज की कीमतों में 125.52 प्रतिशत की सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा LPG 55.42 प्रतिशत, डीजल 45.26 प्रतिशत, पेट्रोल 39.10 प्रतिशत, गेहूं का आटा 30.18 प्रतिशत और पहली तिमाही की बिजली दरें 25.24 प्रतिशत महंगी हुईं।

Dawn के मुताबिक अन्य जरूरी सामानों में लाल मिर्च पाउडर 16.37 प्रतिशत, मटन 15.92 प्रतिशत, बीफ 13.28 प्रतिशत, केला 10.51 प्रतिशत, ताजा दूध 8.12 प्रतिशत और साधारण ब्रेड 8.09 प्रतिशत महंगी हुई।

सस्ती हुईं ये खाने की चीजें

महंगाई का जोरदार झटका देने वाले पाकिस्तान में कुछ खाद्य वस्तुओं की कीमतों में सालाना आधार पर कमी भी देखने को मिली है, जिसमें आलू की कीमतें 35.21 प्रतिशत, चिकन 24.30 प्रतिशत, चीनी 20.88 प्रतिशत, अंडे 19.95 प्रतिशत, टमाटर 17.65 प्रतिशत, नमक पाउडर 13.96 प्रतिशत, चना दाल 13.52 प्रतिशत और मसूर दाल 12.26 प्रतिशत सस्ती हुईं।

1 हफ्ते में तेजी से बढ़ी महंगाई

पड़ोसी देश में साप्ताहिक आधार पर भी महंगाई में वृद्धि दर्ज की गई है। 10 सितंबर को समाप्त सप्ताह में SPI 0.23 प्रतिशत बढ़ा। सप्ताह के दौरान पेट्रोल की कीमतों में 6.18 प्रतिशत और डीजल में 5.49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। LPG 4.32 प्रतिशत महंगी हुई। इसके अलावा उड़द दाल 0.79 प्रतिशत, कपड़े धोने का साबुन 0.49 प्रतिशत, गेहूं का आटा 0.47 प्रतिशत, मसूर दाल 0.46 प्रतिशत, सरसों तेल 0.36 प्रतिशत, पांच लीटर कुकिंग ऑयल 0.23 प्रतिशत, इरी-6/9 चावल 0.18 प्रतिशत और 2.5 किलोग्राम वनस्पति घी 0.11 प्रतिशत महंगा हुआ।

ये भी पढ़ें : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद सऊदी ने रोकी तेल सप्लाई, रोजाना 50 लाख बैरल आपूर्ति वाला पाइलाइन किया बंद! बढ़ेगी फ्यूल टेंशन?

PBS के अनुसार, SPI में शामिल 51 वस्तुओं में से 14 वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई, 10 वस्तुओं की कीमतों में कमी आई, जबकि 27 वस्तुओं की कीमतें स्थिर रहीं।

मिडिल ईस्ट युद्ध का दिखा असर

रिपोर्ट में कहा गया है कि खाड़ी युद्ध के कारण वैश्विक तेल कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इसके चलते पाकिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे परिवहन और माल ढुलाई लागत बढ़ने के बाद मैन्युफैक्चर्स ने अतिरिक्त बोझ ग्राहकों पर डालना शुरू कर दिया है।

साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, कराची में उपभोक्ता 20 किलोग्राम गेहूं के बैग के लिए सबसे अधिक कीमत चुका रहे हैं, जहां इसकी कीमत 2,950 से 3,200 पाकिस्तानी रुपये के बीच रही। वहीं इस्लामाबाद और क्वेटा में एक किलोग्राम महीन आटे की कीमत 173 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।