सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में हाहाकार, रावलपिंडी में 500% महंगा हुआ इलाज; कितनी महंगी हुई दवाई?

Published: Sun, 29 Mar 2026 04:24 PM (IST)

पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है, खासकर मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण। रावलपिंडी में दवाओं की कीमतें 50% से 500% ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रावलपिंडी में दवाओं के दाम 500% तक बढ़े।

  2. इंसुलिन, एंटीबायोटिक्स, थायरॉइड दवाएं हुई महंगी।

Pakistan Inflation: मिडिल ईस्ट में चल रहें युद्ध की वजह से पाकिस्तान के आम आदमी का बुरा हाल हो रहा है। आम आदमी से जुड़ी हर एक चीज महंगी हो रही है। अब दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी की खबर आ रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रावलपिंडी में फार्मास्युटिकल हब (दवाओं के प्रमुख केंद्र) बोहोर बाजार में दवाओं की कीमतों में 50 प्रतिशत से लेकर 500 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।

कौन-सी दवाइयां हुई महंगी?

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार डायबिटीज और हाइपरटेंशन, एंटीबायोटिक्स, पेट की बीमारियों और खांसी जैसी तकलीफों में दी जाने वाली जरूरी दवाओं के दाम बढ़ाए गए हैं। पाकिस्तान के मशहूर अखबार 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट ने इस महंगाई का खुलासा किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा कि खुले बाजार में इंसुलिन इंजेक्शन डिवाइस की कीमत 2,200 पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) से बढ़कर 4,720 पीकेआरकर दी गई है। 

इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि-

  • विटामिन बी सप्लीमेंट्स की कीमत 500 पीकेआर से बढ़कर 600 पीकेआर हो गई है।
  • ऐसे ही बदहजमी और एसिडिटी की दवा के एक पैकेट की कीमत 530 पीकेआर से बढ़कर 620 पीकेआर हो गई है।
  • न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स और विटामिन टैबलेट के एक पैक की कीमत 480 पीकेआर से बढ़कर 510 पीकेआर हो गई है।
  • थायरॉइड दवा की कीमत 85 पीकेआर से बढ़कर 290 पीकेआर हो गई है।
  • टाइफाइड के आम इलाज की कीमत 805 पीकेआर से बढ़कर 930 पीकेआर हो गई है। मरीज जरूरी इलाज से वंचित हो रहे हैं, और उन्होंने सरकार से इस मामले में दखल देने की अपील की है।

LPG का भाव पहुंचा ₹5 हजार के पार

पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स द्वारा जारी सेंसिटिव प्राइस इंडेक्स (एसपीआई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 11.67 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की औसत कीमत बढ़कर 3,900 से 5,135 रुपये तक पहुंच गई है, जो पहले 3,150 से 3,968 रुपये के बीच हुआ करती थी। पाकिस्तान के पंजाब के विभिन्न शहरों में सिलिंडर सबसे ज्यादा महंगा मिल रहा है।  

(आईएएनएस इनपुट के साथ)