सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राइड से पहले Ola-Uber और रैपिडो को टिप देने का विकल्प करना होगा बंद, सरकार ने जारी किया निर्देश

Published: Wed, 16 Sep 2026 05:10 PM (IST)

सरकार ने कैब एग्रीगेटरों को यात्रा से पहले टिप लेने का विकल्प बंद करने का निर्देश दिया है। इसे भ्रामक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सरकार ने कैब एग्रीगेटरों को टिप विकल्प बंद करने का निर्देश दिया।

  2. यात्रा से पहले टिप देना अनुचित व्यापार व्यवहार माना गया।

  3. रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

नई दिल्ली। सरकार ने यात्रा बुक करने से पहले ही टिप देने के विकल्प को भ्रामक और अनुचित व्यापार व्यवहार करार देते हुए कैब एग्रीगेटर कंपनियों को ऐसी व्यवस्था बंद करने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने अनुचित व्यापार गतिविधियों के लिए कैब एवं बाइक टैक्सी सेवा मंच रैपिडो पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इनमें यात्रा शुरू होने से पहले चालक को टिप देने का विकल्प भी शामिल था। खरे ने कहा कि राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन को कैब एग्रीगेटरों के खिलाफ बड़ी संख्या में शिकायतें मिली हैं।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की मुख्य शिकायत यह थी कि यात्रा शुरू होने से पहले ही उन्हें टिप देने का विकल्प दिया जा रहा था। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं पर यह दबाव भी बनाया जा रहा था कि अगर वे टिप नहीं देंगे तो उन्हें यात्रा नहीं मिलेगी।

सीसीपीए प्रमुख की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहीं खरे ने कहा, ‘‘हमने इसे भ्रामक और अनुचित व्यापार व्यवहार पाया। मामले की विस्तृत जांच और सुनवाई के बाद हमने इस तरह की व्यवस्था को बंद करने का आदेश दिया है।’’

उन्होंने कहा कि टिप देना पूरी तरह स्वैच्छिक है और यात्रा पूरी होने के बाद उपभोक्ता को यह फैसला करने का विकल्प दिया जाना चाहिए कि वह टिप देना चाहता है या नहीं।

खरे ने कहा कि प्राधिकरण प्रमुख कैब सेवा प्रदाताओं उबर और ओला की कारोबारी गतिविधियों की भी जांच कर रहा है। रैपिडो के खिलाफ कार्रवाई भारत में काम कर रहे कैब और बाइक-टैक्सी एग्रीगेटर मंचों की व्यापक जांच के आधार पर की गई है। इस जांच में यात्रा से पहले टिप देने और गतिशील मूल्य निर्धारण से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें - 'चुपचाप नहीं, अब खुलकर सामने आएं...', टैक्स पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, किसे दी यह नसीहत?