UP का इकलौता शहर जिसकी प्रति व्यक्ति आय ₹12 लाख के पार, कहलाता है 'अरबपतियों का जिला'; दिल्ली को भी देता है टक्कर!
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिले की प्रति व्यक्ति आय ₹12 लाख से अधिक हो गई है, जिससे यह ...और पढ़ें
-1791456497179_m.webp)
गौतमबुद्ध नगर की प्रति व्यक्ति आय ₹12 लाख से अधिक।
HighLights
गौतमबुद्ध नगर की प्रति व्यक्ति आय ₹12 लाख से अधिक।
नोएडा बना उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर जिला।
हुरुन रिपोर्ट के अनुसार नोएडा में 15 अरबपति।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। जनसंख्या के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश हमेशा से केंद्र की राजनीति में रहा है। 75 जिलों से बने इस राज्य की वित्त वर्ष 2024-25 के अनुसार प्रति व्यक्ति आय 109844 रुपये है। यह प्रति व्यक्ति आय नेट डोमेस्टिक प्रोडक्ट पर आधारित है। वित्त वर्ष 2023-24 में यूपी की प्रति व्यक्ति आय 98048 रुपये थी। यानी एक साल में इसमें 11796 रुपये है।
उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय सभी 75 जिलों का औसत है। हर जिले की प्रति व्यक्त आय अलग-अलग है। इनमें से एक जिला ऐसा भी जिसकी प्रति व्यक्ति आय 12 लाख के पार चली गई है। और यह जिला यूपी का सबसे अमीर जिला कहलता है। आइए जानते हैं कि आखिर वो जिला या फिर शहर कौन सा है।
UP के इस शहर की प्रति व्यक्ति आय 12 लाख के पार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की प्रति व्यक्ति आय 12 लाख के पार जा पहुंची है। 2024-25 के डेटा के अनुसार इसकी प्रति व्यक्ति आय 1282251 रुपये है। इस जिले को आमतौर पर लोग नोएडा के नाम से जानते हैं। यही यूपी का सबसे अमीर जिला है।
यह भी पढ़ें- भारत का सबसे अमीर किसान, क्या उसे भी मिलते हैं PM Kisan Yojana के 2-2 हजार? ₹100 करोड़ से ज्यादा का साम्राज्य
अगर इस जिले की एक महीने की प्रति व्यक्ति आय निकाले तो यह 106854.25 रुपये आएगी। यानी गौतमबुद्ध नगर ने प्रत्येक निवासियों की औसत प्रति व्यक्ति आय मासिक आधार पर 106854.25 रुपये है। यूपी का नोएडा शहर दिल्लीवालों को सीधी टक्कर देता है।
नोएडा में रहती है 'अरबपतियों की फौज'?
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अरबपति नोएडा में रहते हैं। हाल ही में हुरुन इंडिया ने भारत के अरबपतियों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 46 अरबपतियों को जगह मिली। इनमें सबसे ज्यादा नोएडा से ही हैं। लिस्ट के अनुसार नोएडा में 15 अरबपति रहते हैं, जो यूपी के अन्य शहरों से सबसे ज्यादा है।
यूपी में नोएडा बाद कानपुर में सबसे ज्यादा अरबपति हैं। कानपुर में 10 अरबपति हैं। वहीं, आगरा में 6, लखनऊ में 4, गाजियाबाद और गोरखपुर में 3-3 अरबपति हैं।
यह भी पढ़ें- भारत का सबसे अमीर किसान, क्या उसे भी मिलते हैं PM Kisan Yojana के 2-2 हजार? ₹100 करोड़ से ज्यादा का साम्राज्य
