Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    43 करोड़ ऑनलाइन गेमर्स वाली ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में क्या ग्रोथ की संभावनाएं है?

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 04:26 PM (IST)

    भारत में करीब 78 करोड़ एक्टिव इंटरनेट यूजर्स हैं और लगभग 43 करोड़ ऑनलाइन गेमर्स हैं। इसका मार्केट साइज 16428 करोड़ रुपये है। ये आंकड़ा लोगों में गेमिंग की बढ़ती रूचि को दिखाता है। ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को और बड़ा बनाने के लिए निवेशक भी सामने आ रहे हैं। उन्हें इस इंडस्ट्री में विकास के अवसर दिखाई दे रहे हैं।

    Hero Image
    2023 में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की ग्रोथ तेजी से बढ़ी है।

    ब्रांड डेस्क, नई दिल्ली। मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सपेंडेड डिजिटल एक्सेस के साथ 2025 तक भारत 1 ट्रिलियन डॉलर डिजिटल इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है, जिसमें ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

    बता दें कि पिछले साल यानी 2023 में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की ग्रोथ तेजी से बढ़ी है, जो यह दिखाती है कि इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की ढेरों संभावनाएं हैं। यदि हमें इस इंडस्ट्री की क्षमता को समझना है तो EY की हाल की रिपोर्ट को हमें ध्यान देना चाहिए, जिसका नाम ‘New Frontiers: Navigating the Evolving Landscape for Online Gaming in India' है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइए जानते हैं इस रिपोर्ट की कुछ बिंदुओं के बारे में

    इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 78 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं और लगभग 43 करोड़ ऑनलाइन गेमर्स हैं। इसका मार्केट साइज 16,428 करोड़ रुपये है। ये आंकड़ा लोगों में गेमिंग की बढ़ती रूचि को दिखाता है। ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री को और बड़ा बनाने के लिए निवेशक भी सामने आ रहे हैं। उन्हें इस इंडस्ट्री में विकास के अवसर दिखाई दे रहे हैं। वित्त वर्ष 2020 और वर्ष 2024 के बीच अभी तक इस इंडस्ट्री ने घरेलू और वैश्विक स्रोतों से 22,931 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त किया है। यहीं नहीं, यह इंडस्ट्री कई युवाओं को इसमें अपना करियर बनाने का मौका दे रही है, साथ ही रोजगार भी दे रही है। EY की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 में गेमिंग इंडस्ट्री ने 1 लाख लोगों को रोजगार दिया था और 2025 तक यह संख्या 2,50,000 तक पहुंचने की उम्मीद है। Need a source to quote here.

    बात करें Real-Money Gaming (RMG) की तो ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में इसका हिस्सा 83% है। रियल मनी गेमिंग एक ऐसा गेम मॉडल है, जिसके जरिए प्लेयर्स गेम खेलकर पैसे कमा सकते हैं। यह सेगमेंट वित्त वर्ष 2024 से 2028 के बीच कॉर्पोरेट टैक्स और टीडीएस के रूप में 6,500 से 6,800 करोड़ रुपये तक का योगदान कर सकता है, जिससे राजकोष बढ़ेगा।

    भारत तेजी से डिजिटल इंडिया की ओर आगे बढ़ रहा है। यह पहल न केवल समाज के निचले स्तर पर बैठे लोगों को फायदा पहुंचा रही है, बल्कि गवर्नेंस में भी सुधार हो रहा है। ऑनलाइन गेमिंग सेगमेंट एक इनोवेटिव और तकनीकी रूप से उन्नत भारत का प्रतिनिधित्व करता है, जो डिजिटल इंडिया पहल के साथ जुड़ा है, जो भुगतान के माध्यम से डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देता है और कनेक्टिविटी को बढ़ाता है। इस सेक्टर की ग्रोथ का पता इसमें खुले स्टार्टअप से चलता है। इस सेक्टर में अब लगभग 1,500 गेमिंग स्टार्टअप हैं, जो सरकार के विजन और अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे हैं|

    ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में ग्रोथ की जबरदस्त संभावनाएं है। यह बढ़ती अर्थव्यवस्था में योगदान दे रही है, साथ डिजिटल एडॉप्शन के लिए भी लोगों प्रोत्साहित कर रही है। अब ज्यादा से ज्यादा लोग इस क्षेत्र से जुड़ रहे हैं, जो भविष्य में इस इंडस्ट्री की ग्रोथ को दिखाता है।

    नोट - यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।