सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्याज फिर 80 रुपये किलो

By Edited By:
Published: Mon, 21 Oct 2013 08:04 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)

बेहतर पैदावार और आयात के बावजूद आपूर्ति घटने से प्याज के दाम फिर से आसमान छूने लगे हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों में यह फिर से

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बेहतर पैदावार और आयात के बावजूद आपूर्ति घटने से प्याज के दाम फिर से आसमान छूने लगे हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों में यह फिर से 80 रुपये किलो बिकने लगा है। कहीं कहीं तो खुदरा कारोबारी 90 रुपये किलो प्याज बेच रहे हैं। पिछले हफ्ते तक यह 60 रुपये किलो बिक रहा था।

पढ़ें: बिगड़ा खाने का स्वाद, 15 साल के रिकॉर्ड भाव पर प्याज

कारोबारियों का कहना है कि प्याज उत्पादक राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और गुजरात से आपूर्ति सीमित हो गई है। बेमौसम बारिश से यहां खेतों से फसल निकालने में देरी हो रही है। इससे नई फसल को नुकसान भी पहुंचा है। इसके अलावा किसान ज्यादा कीमत की आस में फसल मंडियों में नहीं भेज रहे हैं। साथ ही पुराना स्टॉक भी लगभग खत्म हो गया है जिससे आपूर्ति प्रभावित हो गई है। एक अनुमान के मुताबिक देश में प्याज की मासिक खपत 9-10 लाख टन है। इसके मुकाबले आपूर्ति करीब आधी ही हो पा रही है।अब उम्मीद जताई जा रही है कि राजस्थान के प्याज के बाजार में आने से अगले कुछ दिनों में कीमतें घटेंगी।