सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेट्रोल के दाम घटे, जनता को मिली राहत

By Edited By:
Published: Mon, 31 Mar 2014 08:44 PM (IST)Updated: Tue, 01 Apr 2014 10:43 AM (IST)

लंबे अरसे के बाद आम जनता को पेट्रोल की कीमत में राहत मिली है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लंबे अरसे के बाद आम जनता को पेट्रोल की कीमत में राहत मिली है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 75 पैसे प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। दिल्ली में टैक्स मिलाकर आम जनता को 90 पैसे की राहत मिलेगी। दाम में यह कटौती सोमवार आधी रात से लागू हो गई। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल को सस्ता करने के साथ ही आम जनता पर डीजल की कीमत का बोझ नहीं डालने का फैसला किया है। हर महीने डीजल में 50 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि को इस महीने लागू किया जाए या नहीं, इसके लिए चुनाव आयोग से सुझाव मांगा गया है।

तेल कंपनियों का कहना है कि किरीट पारिख समिति की सिफारिशों के आधार पर डीजल हर महीने महंगा किया जाता है। समिति ने यह भी कहा था कि सरकार छह रुपये तक की सब्सिडी अंतरिम तौर पर डीजल को दे सकती है। अभी डीजल पर तेल कंपनियों को 5.93 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। यही वजह है कि चुनाव आयोग को मामला भेज दिया गया है। कंपनियों ने कहा है कि डीजल कीमत पर अब वे सरकार से विचार-विमर्श के बाद ही फैसला करेंगी। माना जा रहा है कि चुनावों की वजह से सरकार फिलहाल डीजल की कीमत वृद्धि करने की इजाजत तेल कंपनियों को देना नहीं चाहती।