सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank Holidays in November: कुल 16 दिन नहीं होगा बैंकों में कामकाज, लिस्ट में देखें अपने शहर का अपडेट

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:00 AM (IST)

नवंबर 2026 में बैंक कुल 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे, जिसमें त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं। हालांकि, ऑनलाइन ...और पढ़ें

Bank Holidays in November: कुल 16 दिन नहीं होगा बैंकों में कामकाज, लिस्ट में देखें अपने शहर का अपडेट

Bank Holidays in November: कुल 16 दिन नहीं होगा बैंकों में कामकाज, लिस्ट में देखें अपने शहर का अपडेट

HighLights

  1. नवंबर 2026 में बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे।

  2. दीवाली, छठ पूजा जैसे कई त्योहारों पर बैंक बंद रहेंगे।

  3. ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं छुट्टियों में भी चालू रहेंगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। नवंबर का महीना बस लगने वाला है और इस महीने कई सारे त्योहारों की धूम भी हमें देखने को मिलेगी। ऐसे में अगर आप नवंबर में बैंक से जुड़े काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। नवंबर 2026 में कुल 16 दिन बैंकों में कामकाज बंद रहेगा (Bank Holidays in November), ऐसे में आइए जानते हैं कि कहां-कहां कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

कब बंद होंगे बैंक?

देखा जाए तो इस महीने में 5 रविवार और 2 शनिवार बैंक बंद रहेंगे। यानि कि कुल 7 दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा दीवाली के साथ-साथ कई जगहों हर पारंपरिक त्योहार के चलते भी बैंक बंद रहेंगे।

बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीख बंद रहने का कारण कहां बंद रहेंगे
1 नवंबर रविवार सभी जगह
8 नवंबर रविवार सभी जगह
9 नवंबर दीवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और, विश्वकर्मा दिवस
अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ
10 नवंबर बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नए साल
अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर
11 नवंबर लक्ष्मी पूजा, भाई दूज, भ्रातृद्वितीया, निंगोल चकौबा गंगटोक, इंफाल, कोलकाता, लखनऊ और शिमला
13 नवंबर वांगला महोत्सव शिलोंग
14 नवंबर दूसरा शनिवार सभी जगह
15 नवंबर रविवार सभी जगह
16 नवंबर छठ पूजा पटना और रांची
20 नवंबर इगास-बगवाल पर्व देहरादून
22 नवंबर रविवार सभी जगह
23 नवंबर सेंग कुट स्नेम शिलोंग
24 नवंबर गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और कोहिमा
27 नवंबर कनकदास जयंती बेंगलुरु
28 नवंबर चौथा शनिवार सभी जगह
29 नवंबर रविवार सभी जगह

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

यदि आपको छुट्टियों के दौरान पैसों के लेन-देन या अन्य वित्तीय कार्यों की जरूरत पड़ती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम (ATM) जैसी डिजिटल सेवाओं का उपयोग बेझिझक कर सकते हैं। इन सभी ऑनलाइन सुविधाओं पर छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: DA Hike News: बढ़कर नहीं आएगी अक्टूबर की सैलरी, भले मोदी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता; आखिर कहां फंसा पेंच?