सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Noel Tata ने 70 की उम्र में छोड़ीं 6 कंपनियां, टीवी नरेंद्रन और बहराम वकील को मिली नई जिम्मेदारियां

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:02 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 12:24 PM (IST)

Tata Group Leadership Change: नोएल टाटा 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद टाटा समूह की छह कंपनियों के ...और पढ़ें

नोएल टाटा ने 70 की उम्र में छोड़ी 6 टाटा कंपनियां, टीवी नरेंद्रन और बहराम वकील को मिली नई जिम्मेदारी

नोएल टाटा ने 70 की उम्र में छोड़ी 6 टाटा कंपनियां, टीवी नरेंद्रन और बहराम वकील को मिली नई जिम्मेदारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Tata Group Leadership Change: टाटा ग्रुप में गुरुवार, 12 नवंबर से बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है। 70 साल की उम्र पूरी होने के बाद नोएल टाटा समूह की कई कंपनियों के बोर्ड और चेयरमैन पदों से हट (noel tata steps down) रहे हैं। उनकी जगह टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन और मशहूर कॉरपोरेट वकील बहराम वकील को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

टीवी नरेंद्रन टाटा इंटरनेशनल के नए चेयरमैन (tv narendran tata international) होंगे। वहीं, बहराम वकील ट्रेंट और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (bahram vakil tata investmen) की कमान संभालेंगे।

यह बदलाव टाटा ग्रुप की उन प्रशासनिक नीतियों के तहत हो रहा है, जिनमें गैर-कार्यकारी और स्वतंत्र निदेशक नहीं होने वाले निदेशकों के लिए 70 साल की उम्र में पद छोड़ने का प्रावधान है। नोएल टाटा इसी महीने 70 साल के हुए हैं।

16 साल बाद टाटा इन्वेस्टमेंट की कमान छोड़ी

नोएल टाटा (Noel tata) ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन और निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। वह 11 नवंबर को कारोबार समाप्त होने के साथ इन पदों से हट गए। कंपनी ने उनके योगदान को देखते हुए उन्हें चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त किया है।

नोएल टाटा 9 जून 2004 को कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल हुए थे। इसके करीब छह साल बाद 24 जून 2010 को चेयरमैन बने। यानी उन्होंने करीब 16 साल तक इस कंपनी की अगुवाई की। कंपनी के मुताबिक, उनके नेतृत्व में कारोबार ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं और शेयरधारकों के लिए लगातार मूल्य तैयार किया।

कौन हैं टीवी नरेंद्रन? (Who is TV Narendran)

टीवी नरेंद्रन टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। अब उन्हें टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनाया गया है। नरेंद्रन का जन्म 2 जून 1965 को तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली से पढ़ाई की। इसके बाद भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता से प्रबंधन की डिग्री हासिल की।

उन्होंने 1988 में टाटा स्टील के साथ अपना करियर शुरू किया। यानी उन्हें टाटा समूह में काम करते हुए करीब 38 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने विपणन, बिक्री, अंतरराष्ट्रीय कारोबार, आपूर्ति व्यवस्था, उत्पादन और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में काम किया।

2013 में वह टाटा स्टील इंडिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रबंध निदेशक बने। 2017 में उन्हें टाटा स्टील का वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया। उनके नेतृत्व में कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना कारोबार बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें- TATA ग्रुप से आई बड़ी खबर! नोएल टाटा 6 कंपनियों से एक साथ देंगे इस्तीफा; आखिर क्या है वजह?

कौन हैं बहराम वकील? (Who is Bahram vakil)

बहराम वकील देश की प्रमुख कानूनी फर्म एजेडबी एंड पार्टनर्स के सह-संस्थापक हैं। वह कॉरपोरेट कानून के बड़े जानकार माने जाते हैं। कंपनी पुनर्गठन, दिवालिया प्रक्रिया, बुनियादी ढांचा और परियोजना वित्त उनके विशेषज्ञता वाले क्षेत्र हैं।

वह कई वर्षों से टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन से जुड़े हैं। मार्च 2026 में उन्हें कंपनी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। अब वह 12 नवंबर से इसके चेयरमैन होंगे। इसके अलावा उन्हें ट्रेंट का चेयरमैन भी बनाया गया है।

किन पदों से हट रहे हैं नोएल टाटा?

नोएल टाटा टाटा इंटरनेशनल, ट्रेंट और वोल्टास के चेयरमैन पद छोड़ रहे हैं। वह टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के उपाध्यक्ष पद से भी हट रहे हैं। वोल्टास की कमान सुनील डिसूजा संभालेंगे। हालांकि, नोएल टाटा टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन बने रहेंगे। वह टाटा संस के निदेशक मंडल में भी ट्रस्ट्स के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल रहेंगे।

यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब टाटा समूह में नेतृत्व उत्तराधिकार और प्रशासनिक नियंत्रण को लेकर चर्चाएं जारी हैं। ऐसे में टीवी नरेंद्रन और बहराम वकील की नई जिम्मेदारियां समूह के भविष्य के लिए काफी अहम मानी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- TATA ग्रुप से आई बड़ी खबर! नोएल टाटा 6 कंपनियों से एक साथ देंगे इस्तीफा; आखिर क्या है वजह?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।