सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budget 2024: सिगरेट सहित सभी तम्बाकू उत्पादों पर नहीं बढ़ा टैक्स, ITC के शेयरों में जबरदस्त उछाल

Published: Tue, 23 Jul 2024 06:47 PM (IST)

2024 के Union Budget में तम्बाकू उत्पादों पर मौजूदा कर दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। ऐसे होने ...और पढ़ें

Budget 2024 में तम्बाकू उत्पादों पर टैक्स नहीं बढ़ाया गया है।
Budget 2024 में तम्बाकू उत्पादों पर टैक्स नहीं बढ़ाया गया है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया है। 2024 के Union Budget में तम्बाकू उत्पादों पर मौजूदा कर दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। ऐसे होने से सभी तंबाकू उत्पादों सहित सिगरेट की कीमत अपरिवर्तित रहेंगी।

ITC की शेयरों में जबरदस्त उछाल 

सरकार के इस फैसले के बाद देश की सबसे बड़ी सिगरेट उत्पादक कंपनी ITC की शेयरों में 6.5 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर ITC के स्टॉक 6.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 496.95 पर बंद हुए हैं।

ITC को सिगरेट के प्रोडक्शन पर बेहतरीन रेवेन्यू मिलता है। ये कंपनी की नेट प्रॉफिट में 80 प्रतिशत से अधिक और इसके कुल राजस्व में लगभग 45 प्रतिशत का योगदान देता है।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2024: वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman का महिलाओं के तोहफा! सोने-चांदी के दाम में होगी भारी कटौती

तम्बाकू उत्पादों  पर ऐसे लगता है टैक्स 

तम्बाकू उत्पादों पर टैक्सेशन मुख्य रूप से माल और सेवा कर (GST) परिषद के अधिकार क्षेत्र में आता है। हालांकि, केंद्र सरकार सिगरेट पर राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क (NCCD) भी लगाती है, जो केंद्रीय बजट के दौरान समायोजन के अधीन है।

अपने हालिया बजट संबोधन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तम्बाकू करों में वृद्धि नहीं करने का फैसला किया, पिछले वर्ष NCCD में 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछली बार बदली गई दरों को बनाए रखा है।

यह भी पढ़ें- Budget 2024: क्या अगले साल से बंद हो जाएगा Old Tax Regime? वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने बता दिया