यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिर्फ 1 पैसे में करें विदेश में बैठे अपनों से बात
त्योहारी मौसम में घर से सात समुंदर पार बैठे अपनों को बंधाई देने के लिए आपको सिर्फ 1 पैसे खर्च ...और पढ़ें

नई दिल्ली। त्योहारी मौसम में घर से सात समुंदर पार बैठे अपनों को बधाई देने के लिए आपको सिर्फ 1 पैसा खर्च करना होगा। गुड़गांव स्थित मैसेजिंग कंपनी निंबज ने इंटरनेशनल कॉलिंग सर्विस शुरू की है। इस सेवा के तहत ग्राहक इंटरनेट के जरिए लैंडलाइन या मोबाइल फोन पर 1 पैसा प्रति सेकंड खर्च कर दुनिया में कही भी बात कर सकते हैं।
त्योहारों में सैमसंग लाया सस्ते स्मार्टफोन, जाने इनकी कीमत
निंबज के सीईओ विकास सक्सेना ने कहा कि ग्राहकों को अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में इस सेवा के तहत 90 फीसद सस्ती कॉल रेट मिलेगी। वैसे भी त्योहारी सीजन में भारत में एक से बढ़कर एक धमाके हो रहे हैं। खासतौर पर टेलीकॉम या मोबाइल जगत में एक से बढ़कर एक ऑफर आ रहे हैं। एप्पल, सैमसंग, सोनी, नोकिया जैसी कंपनियां अपने गैजेट्स लॉन्च करने में जुटी हुई हैं वहीं दूसरी ओर अब विदेशों में बात करने के लिए नया प्लान आया है।
पढ़ें : मोबाइल नंबर बदलने के झंझट से मिलेगी मुक्ति
निंबज ने दिल्ली के सर्विस प्रोवाइडर स्पेक्ट्रानेट से हाथ मिला लिए हैं। अब यह दोनों मिलकर भारतीय ग्राहकों को सस्ती इंटरनेशनल कॉलिंग देंगे। एयरटेल के जरिये भारत से अमेरिका और ब्रिटेन में कॉल करने पर आमतौर पर 8 से 15 रुपये प्रति मिनट खर्च करने पड़ते हैं।
इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए पहले यूजर के मोबाइल पर निंबज ऐप का होना जरूरी है। इसके बाद स्पेक्ट्रानेट की साइट से कम से कम 10 रुपए का क्रेडिट लेना जरूरी है। इसके बाद ही यह सर्विस आपके फोन में एक्टिवेट होगी।
बीएसएनएल-एमटीएनएल पूरा करेंगे फ्री रोमिंग का सपना
यह 5 अलग-अलग जोन में विभाजित कर दी गई है। पहले जोन में फ्रांस, इटली, स्पेन, हंगरी, डेनमार्क और स्विडन हैं। इन देशों में कॉल दर 1 पैसा प्रति सेकंड रहेगी। दूसरे जोन में चीन, सिंगापुर, हांगकांग, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया के कुछ नेटवर्क हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, आयरलैंड, ग्रीस, पोलैंड और नॉर्वे है। यहां कॉल करने के लिए 5 पैसे प्रति सेकंड की दर लगेगी इसका मतलब करीब 3 रुपए प्रति मिनट है।
तीसरे जोन में अमेरिका और यूरोप के कुछ और देश हैं। इनमें कॉल दर 7 पैसा प्रति सेकंड हो जाती है यानी करीब 4.20 रुपए प्रति मिनट। यूजर्स को सबसे महंगी कॉल जोन 5 में पड़ेगी। इसमें लैटिन अमेरिका, मेक्सिको, ब्राजील, अर्जेटीना, वेनेजुएला, कोलंबिया, पेरू, चिली, गौटेमान, कोस्टा रिका और पनामा है। यहां कॉल करने के लिए करीब 35 पैसे प्रति सेकंड की दर लगेगी। इसका मतलब 21 रुपए प्रति मिनट।
