सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Stock Market Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा Nifty-50, गिफ्ट निफ्टी में भी आई शानदार तेजी

Published: Mon, 03 Jun 2024 01:21 PM (GMT+05:30)

आज निफ्टी 50 शानदार तेजी के साथ खुला है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 807 अंक बढ़कर 23337.90 ...और पढ़ें

Stock Market Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा Nifty-50
Stock Market Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा Nifty-50

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। शेयर बाजार के दोनों सूचकांक आज तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी आज ऑन-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। 1 जून 2024 को आए लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली।

आज निफ्टी 50 शानदार तेजी के साथ खुला है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 807 अंक बढ़कर 23,337.90 अंक पर खुला है। अंक में आई तेजी के बाद निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया।

आज निफ्टी 50 के साथ ही बाकी सभी सेक्टर में तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ नई ऊंचाइयों पर ट्रेड कर रहा है।

गिफ्ट निफ्टी में भी तेजी

लोकसभा चुनाव के नतीजों का असर गिफ्ट निफ्टी पर भी पड़ा है। आज गिफ्ट निफ्टी में 600 अंक से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी में लगभग 665 अंक की तेजी आ सकती है। इस तेजी के बाद गिफ्ट निफ्टी 23,391.50 अंक पहुंच जाएगा।

बैंक निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

आज बैंक निफ्टी पहली बार 50,000 के पार पहुंच गया। बैंक निफ्टी के सभी शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली।

क्या कहता है एग्जिट पोल

एग्जिट पोल के अनुसार इस बार भी भाजपा (BJP) के नेतृत्व वानी एनडीए (NDA) को पूर्ण बहुमत मिलेगा और नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। कई एग्जिट पोल के अनुसार लोकसभा चुनाव में 543 सीटों में 350 से ज्यादा सीटें एनडीए को मिलेगी।

चुनावी नतीजों से पहले बाजार में अस्थिरता थी। ऐसे में पिछले महीने यानी मई में सूचकांक इंडिया VIX में 91 फीसदी की तेजी आई।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।