सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नए लेबर कोड से घट जाएगी टेक-होम सैलरी? PF कटौती पर सरकार ने दूर किया पूरा कन्फ्यूजन

Published: Wed, 10 Dec 2025 07:54 PM (IST)

New Labour Code 2025: श्रम और रोजगार मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि नए लेबर कोड से कर्मचारियों की टेक-होम ...और पढ़ें

New Labour Code: नए लेबर कोड से घट जाएगी टेक-होम सैलरी? PF कटौती पर सरकार ने दूर किया कन्फ्यूजन

New Labour Code: नए लेबर कोड से घट जाएगी टेक-होम सैलरी? PF कटौती पर सरकार ने दूर किया कन्फ्यूजन

HighLights

  1. पीएफ कटौती वैधानिक वेज सीलिंग पर ही होगी।

  2. टेक-होम सैलरी में कोई बदलाव नहीं होगा।

  3. 15,000 रुपए की वेज सीमा पर अनिवार्य है पीएफ कटौती।

New Labour Codes 2025: नए लेबर कोड को लेकर कर्मचारियों में सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या इससे उनकी टेक-होम सैलरी (Take Home Salary New Labour Code) कम हो जाएगी? अब श्रम और रोजगार मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर पीएफ कटौती वैधानिक वेज सीलिंग (PF deduction Statutory wage ceiling) यानी 15,000 रुपए पर ही होती है, तो कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में कोई बदलाव नहीं होगा।

मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी पोस्ट के मुताबिक, 60000 रुपए के कुल पैकेज (20,000 रुपए बेसिक + DA और 40,000 रुपए अलाउंस) (Basic salary + DA 50% rule explained) पर पुराने और नए नियमों के मुताबिक PF कटौती का असर दिखाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, नया लेबर कोड लागू होने के बाद भी टेक-होम सैलरी ठीक पहले की तरह ही रहेगी, जो 56400 रुपए ही रहेगी।

नए लेबर कोड में क्या बदला और क्या नहीं?

मंत्रालय ने बताया कि अगर किसी कर्मचारी के अलाउंस कुल वेतन के 50% से अधिक हैं तो अतिरिक्त हिस्सा वेज में जोड़ा जाता है। उदाहरण में 20,000 रुपए वेज में 10,000 रुपए अतिरिक्त जोड़कर 30,000 रुपए किया गया है। लेकिन PF कटौती अभी भी 15,000 रुपए की वेज सीलिंग पर ही लागू होती है। यानी नियोक्ता और कर्मचारी, दोनों की 12% की PF कटौती (PF deduction new labour code) पुराने ही फार्मूले पर होगी।

  • नियोक्ता PF योगदान: 1,800 रुपए
  • कर्मचारी PF योगदान: 1,800 रुपए
  • कुल टेक-होम सैलरी: 56,400 रुपए (पुराने और नए दोनों नियमों में समान)
  • PF योगदान वैकल्पिक, अनिवार्य नहीं है।

15000 की वेज सीमा पर अनिवार्य है पीएफ कटौती

मंत्रालय ने साफ कहा है कि PF कटौती 15,000 रुपए की वेजेस सीमा पर ही अनिवार्य है। इससे अधिक योगदान वैकल्पिक है, अनिवार्य नहीं। इसका मतलब है कि अगर कर्मचारी और नियोक्ता चाहें तो 15,000 रुपए से अधिक वेतन पर भी PF में योगदान कर सकते हैं, लेकिन इसकी कोई कानूनी अनिवार्यता नहीं है।

कर्मचारियों के लिए राहत

नए लेबर कोड की वजह से टेक-होम पे (Take Home Pay) घटने की आशंका काफी समय से चर्चा में थी। लेकिन मंत्रालय की स्पष्टीकरण के बाद साफ हो गया है कि पीएफ कटौती के मौजूदा नियमों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। टेक-होम सैलरी में कोई कमी नहीं होगी। सरकार के इस बयान से लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है, खासकर उन लोगों को जो लंबे समय से सोच रहे थे कि नए लेबर कोड से उनकी हाथ में आने वाली सैलरी कम हो जाएगी।