Move to Jagran APP

मुंबई टकसाल से जारी होगा 350 रुपये का नया सिक्का, जानिए कितनी होगी कीमत

जल्द ही एक विशेष कार्यक्रम में RBI 350 रुपये का सिक्का जारी करेगा

By Surbhi JainEdited By: Published: Mon, 02 Apr 2018 10:09 AM (IST)Updated: Tue, 03 Apr 2018 07:42 AM (IST)
मुंबई टकसाल से जारी होगा 350 रुपये का नया सिक्का, जानिए कितनी होगी कीमत
मुंबई टकसाल से जारी होगा 350 रुपये का नया सिक्का, जानिए कितनी होगी कीमत

नई दिल्ली (बृजेश दुबे)। श्री गुरु गोबिंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में जारी होने वाले विशेष स्मारक सिक्के को मुंबई टकसाल जारी करेगी। सिक्कों की डिजाइन तैयार हो चुकी है और ये सिक्के बनने लगे हैं। जल्द ही एक विशेष कार्यक्रम में इन्हें जारी किया जा सकता है। ये सिक्के दो तरह के होंगे। इसमें एक सिक्का अनसकरुलेटेड (यूएनसी) और दूसरा प्रूफ कैटेगरी का होगा। सिक्कों की अनुमानित कीमत करीब चार हजार रुपये होगी। यूएनसी कैटगरी का सिक्का सस्ता और प्रूफ कैटगरी का सिक्का महंगा होगा।

loksabha election banner

350 रुपये मूल्य वर्ग का यह दुनिया का पहला सिक्का होगा। यह सिक्का कभी प्रचलन में नहीं आएगा। स्मारक सिक्कों का भारतीय रिजर्व बैंक संबंधी कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। मुंबई टकसाल इसे बुकिंग के बाद देगी।

कैसे मिलेंगे ये सिक्के-

इन सिक्कों को पाने की लिए निगम की वेबसाइट पर आवेदन करना होता है। केवल रजिस्टर्ड ग्राहक ही स्मारक सिक्कों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कोई भी करा सकता है।

खास बातें

- 35 ग्राम के सिक्के में 50 फीसदी चांदी, 40 फीसद तांबा, 5-5 फीसदी निकिल और जस्ता होगा।

- सिक्के के अभिमुख पर रुपए का चिह्न, अशोक स्तंभ के नीचे 350 दर्ज होगा। पीछे की तरफ तख्त श्री हरमिंदर जी पटना साहिब की तस्वीर होगी।

- सिक्के की दाएं और बाएं बाहर की पट्टी पर एक तरफ वर्ष 1666 और दूसरी तरफ 2016 लिखा होगा।

- मुंबई या कोलकाता में जो भी टकसाल करेगा ढलाई, उसकी वेबसाइट पर करनी होगी बुकिंग।

- 3000 से 4000 रुपए कीमत रखी जा सकती है विशेष सिक्के की।

- मुंबई मिंट अभी तक करीब छह दर्जन और कोलकाता मिंट साढ़े तीन दर्जन स्मारक सिक्का कर चुका है जारी।

- मुंबई मिंट ऑफिस में होती है स्पेशल एडीशन के सिक्कों की काउंटर बिक्री।

- भारत में चार मिंट ऑफिस, मुंबई, कोलकाता, नोएडा, हैदराबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.