सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं पड़ोसी देश नेपाल के टॉप-5 सबसे अमीर शख्स, इस महिला के पास है करोड़ों की दौलत

Published: Sat, 18 Apr 2026 05:35 PM (IST)

नेपाल में नई सरकार आने के बाद कई बदलाव आ रहे हैं, जिसमें भारत से जुड़े नियमों में सख्ती भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बालेंद्र शाह बने नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री।

  2. भारतीय वाहनों के लिए नेपाल में नए सख्त यातायात नियम।

  3. विनोद चौधरी नेपाल के सबसे धनी व्यक्ति, 2.1 बिलियन डॉलर।

नई दिल्ली। 27 मार्च 2026 को 36 वर्षीय बालेंद्र शाह (जिन्हें 'बालेन' के नाम से भी जाना जाता है) ने नेपाल के इतिहास में अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। नई सरकार के सत्ता में आते ही नेपाल में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिनमें भारत से जुड़े नियमों में सख्ती भी शामिल है। इसके अलावा, नेपाल की अर्थव्यवस्था पर नजर डालें तो इस छोटे से हिमालयी देश ने दुनिया को कई बड़े अरबपति और प्रभावशाली उद्योगपति दिए हैं। आइए नेपाल देश के सबसे अमीर लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नेपाल के बिजनेस और अर्थव्यवस्था में किसका है सबसे ज्यादा दबदबा?

भले ही नेपाल एक छोटा देश है, लेकिन इसने दक्षिण एशिया के कुछ सबसे धनी और प्रभावशाली उद्यमी दुनिया को दिए हैं। इनमें से कई लोगों के पास दोहरी नागरिकता है और वे विश्व स्तर पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) का संचालन करते हैं। इनमें अरबपति उद्योगपतियों से लेकर पूर्व राजघरानों से जुड़े लोग तक शामिल हैं, जिन्होंने नेपाल की अर्थव्यवस्था पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है।

कौन हैं नेपाल के टॉप 5 सबसे अमीर लोग?

1. विनोद चौधरी - नेपाल के पहले अरबपति

नेटवर्थ: 2.1 बिलियन डॉलर

विनोद चौधरी (Binod Chaudhary) नेपाल के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और चौधरी ग्रुप (CG) के प्रमुख हैं। वे 19 देशों में 80 से अधिक कंपनियों का संचालन करते हैं। उनका कारोबार कंज्यूमर गुड्स, हॉस्पिटैलिटी, रियल एस्टेट, फाइनेंस, शिक्षा और बायोटेक जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में शामिल होने वाले वे पहले नेपाली हैं और उनके प्रभाव की तुलना अक्सर भारत के मुकेश अंबानी से की जाती है।

2. शेष घले -ऑस्ट्रेलिया में बिजनेस टाइकून

नेटवर्थ: $1.18 बिलियन

शेष घले (Shesh Ghale) नेपाल के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) की सह-स्थापना की है और वह नॉन-रेजिडेंट नेपाली एसोसिएशन (NRNA) के अध्यक्ष भी रहे हैं। नेपाल के एक साधारण परिवार से निकलकर विदेश में अरबपति बनने तक का उनका सफर बेहद प्रेरणादायक है।

3. जमुना गुरुंग -नेपाल की सबसे अमीर महिला

नेटवर्थ: लगभग $260 मिलियन

नेपाल में जन्मीं और अपनी पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गईं जमुना गुरुंग (Jamuna Gurung) आज नेपाल की सबसे अमीर महिला (Who Is Nepal Richest Woman) हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष 10 सबसे अमीर महिलाओं में भी गिनी जाती हैं। उन्होंने अपने पति शेष घले के साथ मिलकर MIT की सह-स्थापना की थी। वह बिजनेस की दुनिया में नेपाली महिलाओं के लिए एक बड़ा रोल मॉडल हैं।

4. उपेंद्र महतो -मॉस्को बेस बिजनेसमैन

नेटवर्थ: $250 मिलियन से $900 मिलियन के बीच

मॉस्को में रहने वाले उपेंद्र महतो (Upendra Mahato) नेपाल के सबसे धनी व्यवसायियों में से एक हैं। वह मुख्य रूप से रियल एस्टेट, तकनीक (Technology) और इंटरनेशनल ट्रेड में अपने भारी निवेश के लिए जाने जाते हैं।

5. अजय सुमार्गी -टेलीकॉम लीडर

नेटवर्थ: लगभग $200 मिलियन

अजय सुमार्गी (Ajay Sumargi) 'मुक्तिश्री ग्रुप ऑफ कंपनीज' के चेयरमैन हैं। इसके साथ ही, वह नेपाल सैटेलाइट टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक भी हैं, जो उन्हें नेपाल के टेलीकॉम उद्योग का एक बेहद अहम खिलाड़ी बनाता है।

नेपाल में भारतीय वाहनों के लिए क्या हैं नए और सख्त नियम?

हाल ही में नेपाल सरकार ने भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों के संचालन (Indian Vehicle Rules In Nepal) को लेकर अपने कानूनी नियमों को काफी कड़ा कर दिया है। अब सीमा पार से नेपाल जाने वाले भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों को वहां के यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। अगर नियमों की अनदेखी की जाती है, तो उन्हें भारी जुर्माना देना पड़ सकता है और यहां तक कि उनके वाहन को ज़ब्त करने जैसी कठोर कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: DA Hike News: महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी; केंद्रीय कर्मचारियों की मौज