पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये हुआ महंगा, इस पेट्रोलियम कंपनी ने तत्काल प्रभाव से बढ़ाए दाम
Petrol Diesel Price Hike: भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये ...और पढ़ें

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए
HighLights
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए
पेट्रोल 5 रुपये, डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा
अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी, नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है। कंपनी ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर (Petrol Diesel Price Hike) की बढ़ोतरी की है।
कीमतों में यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और रिफाइन किए गए उत्पादों की कीमतें बढ़ने के कारण किया गया है।हालांकि, अन्य सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं।
शनिवार सुबह से लागू हुई नई कीमत
पूरे भारत में नायरा के 7108 फ्यूल स्टेशनों पर शनिवार सुबह से ही नई दरें लागू हो गईं। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। ईंधन खुदरा विक्रेताओं पर ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के कारण बने नए दबाव के बीच यह ताजा बढ़ोतरी की गई है। यह कदम इस साल नायरा द्वारा किए गए मूल्य समायोजनों के बाद उठाया गया है।
मार्च में भी कंपनी ने बढ़ाए थे दाम
इस साल की शुरुआत में जब ईरान संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई थी, तब अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में हुई वृद्धि का बोझ उपभोक्ताओं पर डालने वाली नायरा पहली ईंधन खुदरा विक्रेता थी। कंपनी ने 26 मार्च को पेट्रोल की कीमतों में पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
इसके बाद सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन खुदरा कंपनियों ने मई में पंप कीमतों में वृद्धि करना शुरू किया था। नायरा ने बाद में अपनी मार्च की बढ़ोतरी को वापस ले लिया था। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने पर कंपनी ने एक जुलाई को पेट्रोल के दाम पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर घटा दिए थे।
नोट- पीटीआई इनपुट के साथ
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले कृषि मंत्री की बड़ी घोषणा! नीदरलैंड से मजबूत होगी कृषि क्षेत्र में साझेदारी
