सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाढ़ में डूबा नेपाल भारतीय किसानों के लिए बना संकटमोचक! हर रोज मंडियों में बिक रहे 2 लाख क्रेट टमाटर, कितने मिल रहे दाम?

Published: Fri, 04 Sep 2026 02:36 PM (IST)

नासिक की पिंपलगांव मंडी में टमाटर की बंपर आवक के बावजूद कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इसकी मुख्य वजह नेपाल सहित पड़ोसी देशों से बढ़ती निर्यात मांग है, जिससे किसानों को अच्छा भाव मिल रहा है।

पिंपलगांव में हर रोज हो रहा 2 लाख क्रेट टमाटर का कारोबार

पिंपलगांव में हर रोज हो रहा 2 लाख क्रेट टमाटर का कारोबार

HighLights

  1. पिंपलगांव मंडी में टमाटर की आवक सीजन के उच्चतम स्तर पर।

  2. बंपर आवक के बावजूद टमाटर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

  3. नेपाल सहित पड़ोसी देशों से निर्यात मांग ने कीमतें संभाली।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| इन दिनों टमाटर की कटाई का पीक सीजन है जिसके चलते मंडियों में इसकी आवक तेजी से बढ़ रही है। नासिक जिले की पिंपलगांव कृषि मंडी समिति (APMC) में टमाटर की आवक सीजन के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। 3 सितंबर गुरुवार को यहां 1.85 लाख क्रेट टमाटर का कारोबार हुआ जिनका औसतन थोक भाव ₹411 प्रति क्रेट रहा। बता दें 1 क्रेट में 20 किलो टमाटर होते हैं।

इससे पहले मंगलवार को बाजार में 2.15 लाख क्रेट टमाटर की बिक्री हुई, जो इस सीजन का हाई लेवल दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों पिंपलगांव मंडी में 1.75 लाख से लेकर 2 लाख क्रेट तक टमाटर हर रोज पहुंच रहे हैं। अधिकरियों का मानना है कि आने वाले दिनों में आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है।

आवक में बढ़ोतरी के बाद भी कीमत स्थिर

पिंपलगांव APMC में टोमैटो डिपार्मेंट की देखरेख करने वाले एक अधिकारी ने TOI को बताया कि इन दिनों रोजाना 1.75 लाख से लेकर 2 लाख क्रेट तक टमाटर की आवक हो रही है, आने वाले दिनों में इसकी संख्या बढ़कर 3 लाख क्रेट तक भी जा सकती है। इतनी मात्रा में टमाटर की आवक के बाद भी कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं आया है, क्योंकि घरेलू बाजारों के साथ निर्यात मांग भी तेज बनी हुई है।

पड़ोसी देशों में मांग बढ़ने से कीमत में उछाल

आमतौर पर जब मंडियों में फसल की आवक अधिक हो जाती है तो दाम गिर जाते हैं लेकिन पिंपलगांव APMC में किसानों को प्रति क्रेट ₹400-₹500 का भाव मिल रहा है। एक मंडी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मांग में कमी के कारण कीमतों में गिरावट देखी गई थी। करीब 2 हफ्ते पहले औसत भाव ₹201 प्रति क्रेट तक पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें: चीनी-प्याज के बाद महंगा हुआ गेहूं, ₹150 तक बढ़े भाव! खुदरा बाजारों में कैसी रहेगी कीमत और सप्लाई?

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कई देशों में खास तौर पर नेपाल में निर्यात मांग बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ीं और गुरुवार को करीब 2 लाख क्रेट की नीलामी ₹401 प्रति क्रेट के भाव से हुई। उन्होंने कहा कि अगर मांग और सप्लाई के बीच सही संतुलन बना रहा तो आने वाले दिनों में टमाटर उत्पादक किसानों को और अधिक कीमत मिलेगी। व्यापारियों ने भी माना कि निर्यात मांग बढ़ने के चलते उत्पादकों को अच्छी कीमत मिल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।