सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार साल में 1500 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न, डिफेंस सेक्टर के इस स्टॉक ने निवेशकों की भरी तिजोरी

Published: Fri, 17 May 2024 05:32 PM (IST)

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) का शेयर निवेशकों के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हुआ है। ...और पढ़ें

पिछले एक साल में भी मझगांव डॉक ने तीन गुना से अधिक का रिटर्न दिया है।
पिछले एक साल में भी मझगांव डॉक ने तीन गुना से अधिक का रिटर्न दिया है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) का शेयर निवेशकों के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी साबित हुआ है। इस शेयर ने पिछले 1 साल में 250 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Return) दिया है। लेकिन, अगर आप मझगांव डॉक के पिछले चार साल का लेखाजोखा देखेंगे, तो आपके होश उड़ जाएंगे।

मझगांव डॉक ने अक्टूबर 2020 से शेयर मार्केट में अपना सफर शुरू किया। उस वक्त इसका भाव सिर्फ 168 रुपये। अगले दो साल के दौरान यह शेयर 300 रुपये के आसपास हिचकोले खाता रहा। इसने तूफानी रफ्तार पकड़ी 2022 के आखिर में। दिसंबर 2022 तक मझगांव डॉक का शेयर 800 रुपये के पार पहुंच गया।

वहां से मझगांव डॉक ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2023 की दूसरी छमाही में इसने 2,000 रुपये का लेवल टच कर लिया। अब भी यह शेयर रुकने का नाम नहीं ले रहा। फिलहाल, इसका भाव 2,700 रुपये से अधिक है। भारत जिस तरह से डिफेंस सेक्टर पर फोकस कर रहा है, उससे नहीं लगता कि यह स्टॉक अभी रुकने के मूड में नहीं है।

मझगांव डॉक से निवेशकों की चांदी

मझगांव डॉक ने अपने चार साल के सफर में 1,500 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसका मतलब कि अगर आपने चार साल पहले मझगांव डॉक के स्टॉक में डेढ़ लाख का निवेश किया होता, तो आज आपके हाथ में करीब 25 लाख रुपये होते। वहीं, साढ़े 6 लाख रुपये का निवेश आपको करोड़पति बना चुका होता।

पिछले एक साल में भी मझगांव डॉक ने तीन गुना से अधिक का रिटर्न दिया है। मतलब कि अगर आपने पिछले साल इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज की तारीख में आपके पास तीन लाख रुपये से अधिक होते।

क्या करती है मझगांव डॉक

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स दरअसल शिप और इससे जुड़ी सर्विसेज उपलब्ध कराती है, कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) की तरह। यह भारतीय नौसेना के लिए युद्धपोत और पनडुब्बियां बनाती है। साथ ही, ऑफशोर ऑयल ड्रिलिंग के लिए जहाजों का भी निर्माण करती है। कंपनी का मार्च तिमाही का रिजल्ट काफी दमदार रहा और हेल्दी ऑर्डर बुक के चलते इसके शेयरों में लगातार तेजी देखी जा रही है।

भारत सरकार डिफेंस सेक्टर पर काफी फोकस कर रही है। प्रतिष्ठित रेटिंग एजेंसी नोमुरा की एक रिपोर्ट बताती है कि अगले 10 साल के दौरान भारत के डिफेंस सेक्टर का मार्केट करीब 130 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। इससे उन सभी कंपनियों को फायदा मिल रहा है, जो किसी ना किसी रूप में डिफेंस सेक्टर से जुड़ी हैं। इनमें मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स भी शामिल है।

(यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए लिखा गया है। कोई भी निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें।)

यह भी पढ़ें : M&M Target Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा पर ब्रोकरेज बुलिश, शेयरों ने लगाया टॉप गियर; जानें क्या है टारगेट प्राइस

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।