सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 25 Feb 2016 08:43 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2016 09:02 AM (IST)

सबसे अमीर भारतीय का तमगा उद्योगपति मुकेश अंबानी के पास बना हुआ है। उनकी नेटवर्थ 30 फीसद बढ़कर 26 अरब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बीजिंग। सबसे अमीर भारतीय का तमगा उद्योगपति मुकेश अंबानी के पास बना हुआ है। उनकी नेटवर्थ 30 फीसद बढ़कर 26 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इस तरह दुनिया के अमीरों की सूची में वह 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में बिल गेट्स पहले स्थान पर हैं।

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2016 के अनुसार, भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 111 पर पहुंच गई है। अरबपतियों की संख्या के लिहाज से भारत अब चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। 80 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बिल गेट्स पहले स्थान पर हैं।

गेट्स के बाद 68 अरब डॉलर की दौलत के साथ वॉरेन बफे दूसरे स्थान पर और 64 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमानसियो ओर्टेगा तीसरे स्थान पर हैं। दुनिया में पांच शीर्ष दौलतमंदों की सूची में जेफ बेजोस और कार्लोस स्लिम हेलु भी शामिल हैं।

दुनिया में अरबपतियों की संख्या 99 बढ़कर 2,188 हो गई है, जो नया विश्व रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा 2013 से 50 फीसद अधिक है। भारत सूची में 111 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। यह संख्या पिछले साल से 14 अधिक है।

संबंधित अन्य सामग्री पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें