Move to Jagran APP

दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस सबसे धनी व्यक्ति

हालांकि उनके छोटे भाई अनिल अंबानी अमीर शख्सियतों की सूची में जगह नहीं बना पाए।

By NiteshEdited By: Published: Wed, 27 Feb 2019 09:58 AM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 08:34 AM (IST)
दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस सबसे धनी व्यक्ति
दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी, जेफ बेजोस सबसे धनी व्यक्ति

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनके पास 54 अरब डॉलर की संपत्ति है। हालांकि, उनके छोटे भाई अनिल अंबानी अमीर शख्सियतों की सूची में जगह नहीं बना पाए। उनकी संपत्ति में 65 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

दुनियाभर के अमीर लोगों की हुरुन 2019 लिस्ट में अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस लगातार दूसरे साल टॉप पर रहे हैं। धनवानों की ग्लोबल लिस्ट में 96 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स दूसरे, 88 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ बर्कशायर हाथवे के चेयरमैन वारेन बफे तीसरे, 86 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नाल्ट चौथे स्थान पर हैं।

फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 80 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी, 3.83 लाख करोड़ रुपये के नेटवर्क के साथ इस वैश्विक सूची में दसवें स्थान पर रहे। जबकि भारतीयों में उनका पहला स्थान रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के बल पर उनकी स्थिति में यह सुधार दर्ज किया गया है। पिछले महीने ही रिलायंस के शेयरों का बाजार पूंजीकरण आठ लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू गया। अंबानी के पास रिलायंस में करीब करीब 52 फीसद हिस्सेदारी है। वहीं, अनिल अंबानी को पिछले सात साल में करीब पांच अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इस वर्ष उनकी संपत्ति करीब 1.9 अरब डॉलर रही।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह ही अनिल अंबानी को एरिक्सन का 540 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर अवमानना का दोषी ठहराया है। हुरुन ने अपनी रपट में कहा है, "पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे के बाद लगभग एक समान स्थिति के साथ कारोबार की शुरुआत करने वाले मुकेश ने पिछले सात वर्षों में अपनी संपत्ति में 30 अरब डॉलर जोड़े हैं, जबकि अनिल की संपत्ति में पांच अरब डॉलर से अधिक की कमी दर्ज की गई है।"

हुरुन की जारी रिपोर्ट कहा गया है कि सबसे धनी भारतीयों की लिस्ट में 21 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हिन्दुजा समूह के चेयरमैन एसपी हिन्दुजा दूसरे स्थान पर हैं। वहीं 17 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। पूनावाला समूह के चेयरमैन साइरस एस पूनावाला 13 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारतीयों में चौथे स्थान पर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 100 में जगह बना ली है।

आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी निवास मित्तल सबसे अमीर भारतीयों की सूची में पांचवें पायदान पर हैं। इसके बाद कोटक महिंद्रा के उदय कोटक (11 अरब डॉलर), गौतम अडाणी (9.9 अरब डॉलर) और सन फार्मा के दिलीप सांघवी (9.5 अरब डॉलर) का स्थान आता है। साइरस पलोनजी मिस्त्री और शापूरजी पलोनजी मिस्त्री इस लिस्ट में क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर हैं।

देश के सबसे बड़े टाटा समूह में 18.4 फीसद की हिस्सेदारी के दम पर वे इस लिस्ट में जगह बना पाए हैं। लिस्ट के मुताबिक गोदरेज परिवार की तीसरी पीढ़ी की उत्तराधिकारी स्मिता कृष्णा महिला अरबपतियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। वहीं बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ साढ़े तीन अरब डॉलर की संपत्ति के साथ अपने दम पर मुकाम हासिल करने वाली सबसे अमीर महिला उद्यमी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक यह साल मीडिया के अरबपतियों के लिए बहुत खराब रहा है। जी के सुभाष चंद्रा और सन टीवी के कलानिधि मारन की संपत्ति में काफी नुकसान हुआ। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.