सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bank Holiday Today: क्या आज बैंक बंद रहेंगे? जानें क्या कहती है RBI की हॉलिडे लिस्ट

Published: Mon, 07 Jul 2025 08:52 AM (IST)

इस साल मुस्लिम समुदाय का खास त्योहार महुर्रम 6 या 7 को मनाया जाना था। इसलिए लोगों के बीच ये कन्फ्यूजन थी कि महुर्रम के कारण बैंक 6 या 7 कब बंद ( Is Today Bank Holiday) रहने वाले हैं। क्या आज यानी 7 जुलाई को बैंक क्लोज (Bank Today Closed) है। इसके साथ ही हम जानेंगे कि जुलाई में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।

मुहर्रम के बाद क्या आज बैंक खुले हैं? जुलाई में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें
मुहर्रम के बाद क्या आज बैंक खुले हैं? जुलाई में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें

 नई दिल्ली। मुहर्रम उत्सव मुस्लिम समुदाय के लिए खास माना जाता है। इसलिए इस दिन सभी बैंक (Is Bank Holiday Today), स्कूल और कुछ दफ्तर बंद रहते हैं। पहले लोगों के बीच महुर्रम के दिन को लेकर कन्फ्यूजन है। आइए पहले इसे दूर करते हैं।

कब है मुहर्रम?

मुहर्रम का शुभ दिन चांद की स्थिति पर निर्भर करता है। 26 जून 2025 को चांद निकला था, इसलिए महुर्रम का महीना 27 जून को शुरु हुआ। इसके 10 दिन यौम-ए-अशूरा मनाया जाता है। ये बेहद ही खास होता है, जो कल यानी 6 जुलाई को मनाया गया। अब सवाल ये हैं कि क्या आज भी बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday 7 July 2025:क्या आज बैंक बंद रहेंगे?

चांदी की स्थिति के अनुसार कल 6 जून को महुर्रम उत्सव मनाया जा चुका है। इसलिए आज 7 जून (Bank Holiday 7 June) को देशभर में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

Bank Holiday July 2025: जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 14 जुलाई- इस दिन मेघालय में बेहदीनखलम का उत्सव मनाया जाएगा। इस कारण मेघालय के सभी बैंक बंद रहने वाले हैं।
  • 16 जुलाई- इस दिन उत्तराखंड में हरेला उत्सव की वजह से सभी बैंक क्लोज रहेंगे।
  • 17 जुलाई- मेघालय में इस दिन यू तिरोत की पुण्यतिथि के कारण सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 जुलाई- केर पूजा की वजह से इस दिन त्रिपुरा में सभी बैंक क्लोज रहेंगे।
  • 28 जुलाई- सिक्किम में इस दिन द्रुकपा त्से-जी. उत्सव मनाया जाएगा। इस कारण यहां बैंक बंद रहने वाले हैं।

अगर आप इन दिनों बैंक से जुड़ा कोई काम करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन और बैंकिंग ऐप की सहायता से कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग की मदद से आप कई बैंकिंग सेवाएं जैसे पैसे ट्रांसफर करना, बैंकिंग की  स्कीम में अप्लाई करना, बैलेंस चेक करना इत्यादि काम पूरा कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:-PF Withdrawal: बैंक लोन का क्यों सोचते हो? जब है PF से निकालने का ऑप्शन, देखें क्या है पूरा प्रोसेस

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।