Move to Jagran APP

अक्टूबर महीने में 8.27 लाख लोगों को मिला रोजगार, 14 महीने में आईं 79.16 लाख नौकरियां

नई नौकरियों में करीब 10.81 फीसद की गिरावट आई है सिंतबर 2018 तक 13 महीनों में कुल 70.89 लाख नई नौकरियों का सृजन हुआ है

By Praveen DwivediEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 01:34 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 02:51 PM (IST)
अक्टूबर महीने में 8.27 लाख लोगों को मिला रोजगार, 14 महीने में आईं 79.16 लाख नौकरियां
अक्टूबर महीने में 8.27 लाख लोगों को मिला रोजगार, 14 महीने में आईं 79.16 लाख नौकरियां

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। देश के फॉर्मल सेक्टर में रोजगार सृजन अक्टूबर महीने में 8.27 लाख हो गया, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 2.81 लाख रहा था। वहीं बीते 14 महीनों के दौरान सितंबर 2017 से 79.16 लाख नई नौकरियां सेक्टर से जुडी हैं। यह जानकारी ईपीएफओ के पेरोल डेटा के जरिए सामने आईं हैं।

loksabha election banner

डेटा के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत सितंबर 2017 से अक्टूबर 2018 तक करीब 79.16 लाख नए सब्सक्राइबर्स जोड़े गए हैं। यह बताता है कि बीते 14 महीनों के दौरान इन सभी रोजगार का सृजन हुआ है।

हालांकि जारी हुआ पेरोल डेटा बताता है कि नई नौकरियों में करीब 10.81 फीसद की गिरावट आई है सिंतबर 2018 तक 13 महीनों में कुल 70.89 लाख नई नौकरियों का सृजन हुआ है। ईपीएफओ ने पिछले महीने इसके 79.48 लाख होने का अनुमान लगाया था।

ठीक इसी तरह सितंबर 2018 का पेरोल डेटा भी 5.5 फीसद कमजोर होकर 8.75 लाख रहा है जो कि इसके पिछले महीने 9.73 लाख रहा था। हालांकि सितंबर 2018 में रोजगार सृजन उच्चतम रहा है जो कि अक्टूबर 2018 तक के 14 महीनों की अवधि का सर्वश्रेष्ठ है।

ईपीएफओ स्कीम के अंतर्गत सबसे कम सब्सक्राइबर्स मार्च में (1.59 लाख) जुड़े। बीते महीने के अनुमान के मुकाबले यह भी संशोधित होकर 2.36 लाख कम रही है। इस वर्ष अक्टूबर के दौरान अधिकतम 2.32 रोजगार का सृजन 22 से 25 वर्ष की आयु वर्ग के लिए हुआ है, इसके बाद 18 से 21 वर्ष की आयु वर्ग में यह आंकड़ा 2.22 लाख का रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.