सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Microsoft Layoffs: कंपनी जल्द करेगी 6000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी, क्या है कारण?

Published: Wed, 14 May 2025 09:00 AM (IST)

दुनिया की टेक बड़ी कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी जल्द ही ...और पढ़ें

कंपनी जल्द करने वाली 6000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी
कंपनी जल्द करने वाली 6000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी का फैसला किया है। कंपनी 3 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। इससे पहले साल 2023 में कंपनी ने लगभग 10 हजार कर्मचारियों को निकाला था।

कुल कितने लोगों की होगी छंटनी

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जून 2024 में माइक्रोसॉफ्ट में लगभग 2,28,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसका 3 फीसदी लगभग 6800 हुआ। जिसका मतलब है कि कंपनी ने 6800 कर्मचारियों को निकालने का फैसला कर लिया है। इसका असर लगभग हर क्षेत्र या सेक्टर पर देखने को मिल सकता है। चलिए अब जानते हैं कि कंपनी ने ये फैसला क्यों किया?

कंपनी ने क्यों किया छंटनी का फैसला?

माइक्रोसॉफ्ट ने छंटनी करने का फैसला इसलिए लिया है ताकि वह अपनी संस्था को बेहतर स्थिति में ला पाए। वहीं कंपनी अपने स्ट्रक्चर और रणनीति को और आसान बनाना चाहती है, ताकि कोई भी प्लान लागू करने में किसी भी तरह की समस्या न आए।

ये भी पता चला है कि इन कर्मचारियों की छंटनी प्रदर्शन प्रबंधन प्रणाली (Performance Management System) के चलते की गई है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने निकाले जाने वाले सभी कर्मचारियों पर ये प्रतिबंध भी लगाया है कि इन्हें 2 साल से पहले दोबारा हायर न किया जाए।

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के बारे बेसिक जानकारी

माइक्रोसॉफ्ट की शुरुआत साल 1975 में हुई थी। ये एक यूएस (United States) बेस्ड कंपनी है। कंपनी को आए हुए 40 साल हो चुके हैं। इस कंपनी के भारत में कई बड़े-बड़े शहरों में दफ्तर हैं। इनमें हैदराबाद, कोलकाता, नई दिल्ली, चेन्नई, बैंगलोर, गुरुग्राम इत्यादि शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट को आज दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में शामिल किया जाता है।