यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मर्सिडीज ने भारत में उतारी 1.29 करोड़ रुपए की सेडान
जर्मनी की लग्जरी कारें बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारत में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए ...और पढ़ें

नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कारें बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज ने भारत में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए गुरुवार को प्रीमियम मर्सिडीज सेडान कार ई 63 एएमजी पेश की है। इसकी दिल्ली में शोरूम में कीमत 1.29 करोड़ रुपए है।
नई स्पोर्ट्स सेडान में 5.5 लीटर वी 8 बीआईटीयूआरबीओ इंजन लगा है। यह कार महज 4.2 सेकंड में ही 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम गति 250 किमी प्रति घंटा है। इस कार में यात्रियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। लिहाजा हर यात्री की सुरक्षा के मद्देनजर इसमें आठ एयरबैग दिए गए हैं।
मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक व सीईओ एबरहर्ड केर्न के मुताबिक नई ई 63 एएमजी की पेशकश भारत में आकर्षक कारें लाने की हमारी प्रतिबद्धता दोहराती है। उन्होंने कहा कि ई 63 एएमजी को पेश किए जाने से कंपनी को देश में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। उनके मुताबिक कंपनी के नए सेगमेंट से उन्हें बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है।
