सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं 'क्रॉप प्रोटेक्शन किंग', बनाते हैं ऐसी चीजें जो बनती हैं किसानों की फसल के लिए 'संजीवनी'

Published: Sun, 01 Mar 2026 08:11 PM (IST)

रजनीकांत देवीदास श्रॉफ, जिन्हें राज्जू श्रॉफ के नाम से जाना जाता है, भारत के 'क्रॉप प्रोटेक्शन किंग' हैं। उन्होंने एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। क्या आप भारत के ‘क्रॉप प्रोटेक्शन किंग’ को जानते हैं। यदि नहीं तो हम आपको कृषि क्षेत्र में फसलों के लिए काम करने वाले उद्योगपति के बारे में बता रहे हैं। हम जिनकी बात कर रहे हैं उनका नाम रजनीकांत देवीदास श्रॉफ है। जिन्हें दुनिया राज्जू श्रॉफ के नाम से जानती है। उन्होंने एक छोटी शुरुआत से आज BSE में लिस्टेड दिग्गज एग्रोकेमिकल कंपनी UPL लिमिटेड (UPL Success Story) को वैश्विक पहचान दिलाई है।

करीब 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक मार्केट वैल्यू वाली कंपनी के पीछे राज्जू श्रॉफ की दूरदृष्टि और केमिस्ट्री के प्रति जुनून की बड़ी भूमिका रही है।

केमिस्ट्री के शौक से बनी अरबों की कंपनी

कच्छ (गुजरात) में जन्मे राज्जू श्रॉफ एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आजादी से पहले उनका परिवार टेक्सटाइल बिजनेस में था। लेकिन 1930 की आर्थिक मंदी के बाद उनके पिता देविदासभाई और चाचा चंपराजभाई ने पेन बाम और हेयर ऑयल बनाना शुरू किया।

राज्जू श्रॉफ ने मुंबई के खालसा कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की और फिर बॉम्बे यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के बाद उन्होंने अपने पिता की फैक्ट्री के R&D विभाग में काम शुरू किया। 1969 में उन्होंने रेड फॉस्फोरस मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की, जिसने भारत के केमिकल इंडस्ट्री को नई दिशा दी।

किसानों के लिए ‘संजीवनी’ कैसे बनी UPL?

आज UPL की पहचान कीटनाशक, फफूंदनाशक, बीज और फसल सुरक्षा उत्पाद बनाने वाली वैश्विक कंपनी के रूप में है। ये प्रोडक्ट किसानों की फसल को बर्बाद होने से बचाते हैं, मानो कि यह उनकी फसल के लिए संजीवनी की तरह काम करते हैं। कंपनी अपने प्रोडक्ट से किसानों की फसल को कीट और बीमारियों से बचाती है।

2018 में UPL ने 4.2 बिलियन डॉलर में Arysta LifeSciences का अधिग्रहण किया। इस डील के बाद कंपनी दुनिया की टॉप एग्रोकेमिकल कंपनियों में शामिल हो गई। राज्जू श्रॉफ इस समय UPL के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और सबसे बड़े शेयरधारक हैं। उनके पास कंपनी की करीब 26% हिस्सेदारी है।

परिवार भी संभाल रहा है बिजनेस

राज्जू श्रॉफ की पत्नी सैंड्रा श्रॉफ कंपनी की वाइस-चेयरपर्सन हैं। उनके बड़े बेटे जयदेव श्रॉफ UPL के ग्लोबल CEO हैं, जबकि छोटे बेटे विक्रम श्रॉफ कंपनी के सिस्टम और इंटरनल मैनेजमेंट को संभालते हैं।

पद्म भूषण से लेकर अंतरराष्ट्रीय सम्मान तक

राज्जू श्रॉफ को 2021 में Padma Bhushan से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 2018 में उन्हें मैक्सिको सरकार ने ऑर्डेन मेक्सिकाना डेल एगुइला एज़्टेका (एज़्टेक ईगल का मैक्सिकन ऑर्डर) से भी नवाजा गया, जो विदेशी नागरिकों को दिया जाने वाला मैक्सिको का सर्वोच्च सम्मान है।

राज्जू श्रॉफ की कितनी है नेट वर्थ?

फोर्ब्स के मुताबिक राज्जू श्रॉफ की अनुमानित नेट वर्थ लगभग 1.5 बिलियन डॉलर (करीब 13,661 करोड़ रुपये से अधिक) है।

US Iran War News: ईरान-इजराइल युद्ध से इस सरकारी कंपनी को बड़ा मुनाफा, सोमवार रॉकेट बन सकते हैं शेयर