सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चांदनी चौक की तंग गलियों की दुकानों से निकले ये 3 बड़े बिजनेस, कामयाबी की कहानी कर देगी हैरान!

Published: Sat, 28 Feb 2026 08:11 PM (IST)

पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक सिर्फ खाने-पीने के लिए ही नहीं, बल्कि व्यापारिक सफलता की कहानियों के लिए भी मशहूर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक सिर्फ परांठों, जलेबी, मसालों और गहनों के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यह उन सपनों की भी धरती है जहां छोटी-सी दुकान से शुरू हुआ कारोबार (Success Story) आज अरबों रुपये की कंपनी बन चुका है। 17वीं सदी में मुगल बादशाह शाहजहां के दौर में बसा यह ऐतिहासिक बाजार आज भी कारोबारियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बना हुआ है।

चांदनी चौक की तंग गलियों से निकलकर कई कारोबारियों ने देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में अपना नाम बनाया। आइए जानते हैं ऐसी ही तीन कंपनियों के बारे में, जिनकी शुरुआत बेहद साधारण थी, लेकिन आज वे बड़ी ब्रांड बन चुकी हैं।

1. DS Group - इत्र की छोटी दुकान से FMCG दिग्गज तक

साल 1929 में श्री धरमपाल जी ने चांदनी चौक में एक छोटी-सी परफ्यूम (इत्र) की दुकान से कारोबार शुरू किया। धीरे-धीरे यह व्यवसाय पान मसाला और माउथ फ्रेशनर के क्षेत्र में बढ़ता गया। आज डीएस ग्रुप एफएमसीजी सेक्टर का बड़ा नाम है। इसके पोर्टफोलियो में ‘रजनीगंधा’, ‘पास-पास’, ‘पल्स’ कैंडी और ‘कैच’ मसाले जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल हैं। कंपनी का कारोबार अब अरबों रुपये में है और यह देश-विदेश में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा चुकी है।

2. Havells - भगिरथ प्लेस की दुकान से मल्टीनेशनल कंपनी

1958 में किमत राय गुप्ता ने चांदनी चौक के भगिरथ प्लेस इलाके में एक छोटी इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान से शुरुआत की। उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि यही दुकान आगे चलकर देश की बड़ी इलेक्ट्रिकल कंपनी बन जाएगी।
आज हैवेल्स पंखे, लाइट, केबल, स्विच और घरेलू उपकरणों के क्षेत्र में अग्रणी ब्रांड है। कंपनी का मार्केट वैल्यू हजारों करोड़ रुपये में आंका जाता है और यह कई देशों में अपना कारोबार फैला चुकी है।

3. Giani's - फतेहपुरी की मिठास बनी पहचान

1956 के आसपास विभाजन के बाद ज्ञानी गुरचरण सिंह ने चांदनी चौक के फतेहपुरी इलाके में ‘ज्ञानी दी हट्टी’ नाम से छोटी-सी आइसक्रीम और डेयरी की दुकान शुरू की।
आज ‘जियानीज’ दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में अपनी शाखाएं खोल चुका है। फलूदा, रबड़ी और आइसक्रीम के लिए मशहूर यह ब्रांड एक स्थानीय दुकान से राष्ट्रीय पहचान तक का सफर तय कर चुका है।

US Iran War News: ईरान-इजराइल युद्ध से इस सरकारी कंपनी को बड़ा मुनाफा, सोमवार रॉकेट बन सकते हैं शेयर