Maruti Suzuki Q2 Results: मुनाफा 26% लुढ़का, रेवेन्यू में बंपर उछाल; जानिए कैसे रहे कंपनी के नतीजे?
मारुति सुजुकी ने सितंबर 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें कंपनी का शुद्ध मुनाफा 26% गिरकर ₹2466.1 करोड़ ...और पढ़ें

Maruti Suzuki Q2 Results: मुनाफा 26% लुढ़का, रेवेन्यू में बंपर उछाल; जानिए कैसे रहे कंपनी के नतीजे?
HighLights
मुनाफा 26% गिरकर ₹2466.1 करोड़ पर आया।
रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹50,618.1 करोड़ दर्ज किया गया।
कंपनी का कुल खर्च बढ़कर ₹50,619 करोड़ हुआ।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपना मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki Q2 Results) ने सितंबर 2026 तिमाही यानी कि वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार के नतीजे मिले-जुले रहे, जहां एक तरफ कंपनी के मुनाफे में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, वहीं दूसरी तरफ रेवेन्यू में बंपर बढ़ोतरी दर्ज की गई। आइए जानते हैं कि इस तिमाही में मारुति सुजुकी का बिजनेस कैसा रहा और क्या-क्या आंकड़े सामने आए हैं।
मुनाफा घटा, लेकिन कमाई में तेजी
जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के दौरान मारुति सुजुकी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा (Net Consolidated Profit) सालाना आधार पर 26% से ज्यादा गिर गया। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा घटकर ₹2466.1 करोड़ पर आ गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में ये आंकड़ा ₹3349 करोड़ था।
हालांकि, मुनाफे में आई इस सुस्ती के उलट कंपनी के ऑपरेशंस से होने वाले कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 26 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर ₹50,618.1 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 40,138.7 करोड़ रुपये था।
बढ़ा कंपनी का कुल खर्च
मारुति सुजुकी के मुनाफे में गिरावट की एक बड़ी वजह लागत और खर्चों में आया उछाल है। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में बताया कि सितंबर 2026 तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 50,619 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 39,018.4 करोड़ रुपये था। लागत बढ़ने का सीधा असर कंपनी के मार्जिन और बॉटम लाइन पर साफ दिखाई दिया है।
प्रमोटर्स की हिस्सेदारी कितनी रही?
शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो, सितंबर 2026 तिमाही के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास कुल 58.72% हिस्सेदारी बनी हुई थी। निवेशकों और बाजार के जानकारों की नजरें इस बात पर टिकी थीं कि क्या प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी में कोई बदलाव कर रहे हैं या फिर नहीं।
कैसे रहे पिछले 6 महीने?
अगर पूरे वित्त वर्ष 2026-27 के पहले छह महीनों (अप्रैल से सितंबर 2026) की बात करें, तो इस दौरान मारुति सुजुकी का बिजनेस मिला-जुला रहा है:
- अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 1,00,580.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 76,762.8 करोड़ रुपये था।
- इस छमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 5,913 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि सितंबर 2025 छमाही में यह मुनाफा 7,141.4 करोड़ रुपये रहा था।
ये भी पढ़ें: आधार कार्ड कैसे करें डाउनलोड? 1 मिनट में होगा काम; फटाफट जाने पूरा प्रोसेस
